शिवसेना के नेता का दावा ढाई-ढाई साल का होगा बीजेपी-शिवसेना सरकार कार्यकाल

PoliTalks news

शिवसेना युवा संगठन के सचिव वरुण सरदेसाई ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्‍ट्र में बीजेपी और शिवसेना के मध्य ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मुख्‍यमंत्री पद के लिए सहमति बन चुकी है. उन्होंने यह भी पोस्ट किया है कि ढाई साल के फार्मुले पर शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे और बीजेपी अध्‍यक्ष अ‍मित शाह राजी हैं. जो लोग इस समझौते के दौरान मौजूद नहीं थे, उन्‍हें अपने निजी हितों के खातिर इस गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. Shivsena Prez Uddhavsaheb and BJP Prez Amit ji have decided that Maha CM post will be 2.5 years each. People who weren’t present … Read more

पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा का तांडव कहां जाकर थमेगा?

PoliTalks news

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों से पहले ही मौत का तांडव शुरू हो गया था जो अब तक यानी चुनाव ​परिणामों के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की बीच हुई झड़प में 4 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. बाद में यही कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए. सोमवार को बीजेपी ने बंगाल बंद का ऐलान किया. उस समय लगा कि अब शायद मामला शांत हो जाएगा लेकिन यह शायद तूफान से पहले की शांति थी. पिछले 12 घंटों में फिर तीन हत्या हो गई और कई कार्यकर्ताओं के लापता होने की भी … Read more

पश्चिमी बंगाल में झड़पों पर सियासत गर्मायी, बीजेपी का बंगाल बंद

politalks.news

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प ने अब सियासी मोड़ ले लिया है. शनिवार और रविवार को कोलकाता में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई आपसी झड़प में कुल 4 लोगों को मौत हो गई जिसके बाद राजनैतिक माहौल गर्मा गया है. तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी ने आज बंगाल बंद के साथ और पूरे बंगाल में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है. वहीं हिंसा पर बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बता दें, उत्तर 24 परगना में शनिवार को हुई झड़प में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं … Read more

क्या संघ की वजह से मिली राजनाथ सिंह को 6 कैबिनेट समितियों में जगह

PoliTalks news

नयी मोदी सरकार के चुनाव और मंत्रिमंडल के गठन के बाद केंद्र सरकार की एक नयी जल्दबाजी देखने को मिल रही है. हुआ कुछ यूं कि हाल में सरकार की तरफ से अनेक कमेटियों का गठन किया गया है. इनमें मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति, आवास मामलों की समिति, आर्थिक मामलों की समिति, संसदीय मामलों की समिति, राजनीतिक मामलों की समिति, सुरक्षा मामलों की समिति, विकास मामलों की समिति और कौशल विकास समिति नाम से 8 समितियां गठित की गई है. लेकिन इन कमेटियों के गठन में सरकार के साथ एक विवाद जुड़ गया है. इस विवाद का नाम है राजनाथ सिंह.

इस बार राजनाथ सिंह पहले ही पार्टी में दूसरे से तीसरे नंबर पर दखेले जा चुके हैं. अब उनकी जगह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ले ली है. शाह वर्तमान सरकार में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं जो पिछली सरकार में राजनाथ सिंह ने संभाली थी. इस बार राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया गया है.

अब हुआ कुछ यूं कि 5 जून को इन कमेटियों के गठन की अधिसूचना आई तो राजनाथ सिंह का नाम 8 में से महज़ 2 कमेटियों में था. यह आदेश 6 जून की सुबह जारी किया गया था. तब तक राजनाथ सिंह का नाम केवल आर्थिक मामलों और सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल कमेटी में ही शामिल था. शेष कमेटियों से राजनाथ सिंह पूरी तरह से नदारद थे.

आदेश जारी होने के साथ ही पूरे दिन यह चर्चा होने लगी कि पीएम नरेंद्र मोदी अब राजनाथ सिंह को भी बीजेपी में अन्य वरिष्ठ नेताओं की तरह साइड-लाइन करना चाहते हैं.

लेकिन राजनाथ सिंह सियासत के इतने भी कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं जो अन्य नेताओं की तरह इतनी आसानी से साइड-लाइन किए जा सकें. राजनाथ संघ के काफी नजदीकी माने जाते हैं. उन्होंने अपनी बात संघ के पदाधिकारियों तक पहुंचाई जिसके बाद इस मामले में असली खेल शुरु हुआ.

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कमेटियों में राजनाथ की हिस्सेदारी के लिए वीटो लगा दिया. संघ के लगाए वीटो का असर 16 घंटे में ही नजर आ गया और राजनाथ सिंह की हिस्सेदारी रात ढलते-ढलते दो से बढ़कर छह कमेटियों में हो गई.

राजनाथ सिंह के लिए संघ ने इसलिए भी वीटो किया क्योंकि संघ नहीं चाहता कि देश में यह मैसेज जाए कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते और बीजेपी के भीतर तानाशाही चला रहे हैं.

वैसे भी पार्टी पर लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के आरोप लग रहे है. ऐसे आरोप बीजेपी में मोदी और अमित शाह की पकड़ होने के बाद से ज्यादा लगे हैं. इस मामले में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं के उदाहरण दिए जाते रहे हैं. ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मंडल का अगला सदस्य बनाया जा सकता है.

जम्मू-कश्मीर: विस चुनाव के लिए नहीं होगा परिसीमन, गृह मंत्रालय का इनकार

politalks.news

लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद बीजेपी जम्मू-कश्मीर के लिए नई रणनीति तैयार करने में जुटी है. पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में परिसीमन किया जाएगा. लेकिन गृह मंत्रालय के सूत्र इस बात से इनकार कर रहे है. सूत्रों का दावा है कि फिलहाल गृह मंत्रालय की ओर से ऐसे किसी भी फैसले के लिए कोई प्लान नहीं बनाया गया है. इसी बीच चुनाव आयोग ने अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने के संकेत दिए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद से … Read more

इफ्तार पर गिरिराज सिंह के बयान से अमित शाह नाराज, लगाई फटकार

politalks.news

इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा रोजा इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में ये पार्टियां सियासत में सुर्खियां न बने, भला ऐसे कैसे हो सकता है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी. जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से विवादित बयान दे दिया. इस पर सियासत गरमा गई और आखिरकार गृह मंत्री अमित शाह ने गिरिराज को फटकार लगाई है. केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी की फोटोंज के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधने को लेकर बवाल बढ़ गया है. खुद नीतीश … Read more

…तो क्या अब विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात से भेजे जाएंगे राज्यसभा?

politalks.news

प्रचंड जीत हासिल कर सत्ता में लौटी बीजेपी ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार का गठन कर काम शुरू कर दिया है. कैबिनेट को मंत्रालय सौंपे जाने के बाद से ही मोदी का मंत्रिमंडल भी सक्रिय नजर आ रहा है. इस कैबिनेट में हर किसी को हैरत में डालने वाला नाम था विदेश सचिव एस जयशंकर का. तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले जयशंकर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में बतौर विदेश मंत्री शामिल किया है. बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. पार्टी अब उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाकर संसद भेजने की कवायद में जुटी है. पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें उनके गृह … Read more

बिहार में कौन संभालेगा बीजेपी की कमान? केंद्र में मंत्री बने नित्यानंद राय

politalks.news

लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जदयू-लोजपा गठबंधन ने बिहार में विशाल जीत हासिल की. जीत भी ऐसी कि विपक्ष के महागठबंधन में शांमिल कई पार्टियों का नामों-निशान मिट गया. प्रदेश की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रहने वाली लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल का एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया. यहां तक कि लालू की बेटी मीसा को भी हार का सामना करना पड़ा. राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, वीआईपी महागठबंधन बनाकर भी सिर्फ एक सीट पर फतह हासिल कर पाए. बिहार में मिली इस भारी जीत का ईनाम दिल्ली में मिलना सुनिश्चित था और ईनाम मिला भी. प्रदेश से निर्वाचित हुए 5 बीजेपी सांसदो को पीएम … Read more