बिना नाम लिए विरोधियों पर बरसे गहलोत, विश्वविद्यालयों को बंद करने पर राजे सरकार को लिया आड़े हाथ
Politalks.News/Rajasthan. डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय (AMBEDKAR LAW UNIVERSITY) का पहला दीक्षांत समारोह गुरुवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शिरकत की तो कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने की. लॉ यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में एलएलएम प्रथम बैच के उत्तीर्ण 38 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई तो वहीं डिस्टिंक्शन लाने वाले तीन विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र दिए गए. दीक्षांत समारोह के इस मंच से सीएम गहलोत ने अपने विरोधियों पर बिना नाम लिए जमकर निशाने साधे. पत्रकारिता व लॉ विश्वविद्यालय बंद करने के फैसले पर वसुंधरा राजे … Read more