पीएम को अलीगढ़ में आई बचपन की याद, डबल इंजन सरकार के गिनाए फायदे, अखिलेश बोले- ढोंग
Politalks.news/UttarPradesh. जैसे-जैसे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी कमर कस चुके हैं. उत्तरप्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ के लिए ये विधानसभा चुनाव नाक का सवाल है. राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है की यूपी विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले आम चुनाव का सेमीफाइनल है. इसी कड़ी में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ पहुंच राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया. साथ ही पीएम मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया और विपक्ष को आड़े हाथ लिया. … Read more