योगी अयोध्या में चुनावी एजेंडे को देंगे धार, तो सत्ता साधने के लिए साइकिल यात्रा निकालेंगे अखिलेश

साइकिल यात्रा निकालेंगे अखिलेश

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम विपक्षी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरवार का दिन सूबे की राजनीती के लिए काफी अहम है. एक ओर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव साइकिल के सहारे यूपी की सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर भूमि पूजन का एक साल पूरा होने पर के दौरे पर रहेंगे. यूपी विधानसभा चुनाव दोनों ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए काफी अहम है. अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि यात्रा निकालने से कुछ नहीं होगा, प्रदेश की जनता आपकी नीति, … Read more

यूपी में विधानसभा चुनाव का ‘समाजवादी’ शंखनाद, रथ लेकर निकले साइकिल वाले अखिलेश भैया

रथ लेकर निकले साइकिल वाले अखिलेश भैया

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिशन-2022 के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है.अखिलेश यादव एक बार फिर रथयात्रा पर निकले हैं. अखिलेश यादव जब लखनऊ से उन्नाव के लिए रथ लेकर निकले तो रास्ते में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्नाव में अखिलेश यादव ने सरौसा गांव स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति का अनावरण किया. इसके साथ ही उत्तरप्रदेश में समाजवादियों की ओर से चुनावों का शंखनाद हो गया है. आपको ये … Read more

विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए चला पुराना सियासी ‘इमोशनल दांव’

मायावती ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए चला पुराना दांव'

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी पार्टीयों ने अपने सियासी घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिया है. बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तैयारियों के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने भी अपने चुनावी ‘पत्ते‘ खोलने शुरू कर दिए हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को एक बार फिर से 14 साल पुराने (साल 2007) फार्मूले पर ‘दांव‘ चल दिया है. यानी एक बार फिर बसपा चीफ ‘ब्राह्मणों को साधने‘ की कोशिश में जुट गई हैं. मायावती ‘ब्राह्मण सम्मेलन‘ शुरू करने जा रहीं हैं. इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रणनीतिकार सतीश चंद्र मिश्र ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. यहां हम आपको बता दें … Read more

बसपा के बागियों ने खाई अखिलेश को सीएम बनाने की कसम, मायावती तिलमिलाई, योगी ने दी बधाई

बसपा के बागियों ने खाई अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की कसम

Politalks.News/UttarPradesh. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. लेकिन चुनाव परिणामों के कुछ दिनों बाद ही दोनों दलों ने एक दूसरे से संबंध ‘तोड़‘ लिए थे. अब एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच ‘तकरार‘ और बढ़ती जा रही है. मायावती और अखिलेश के टकराव की मुख्य वजह बने हैं बसपा के बागी विधायक. इन विधायकों ने पिछले महीने सपा प्रमुख से मुलाकात की. उसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव को ‘चेतावनी‘ भी दी थी. आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक बार फिर बसपा के बागी विधायकों ने मायावती का ‘आक्रोश‘ और … Read more

योगी के ‘चक्रव्यूह’ में फंसे अखिलेश, नामांकन के दिन ही भाजपा ने 17 सीटों पर पलट दी सपा की बाजी

img 20210627 wa0248

Politalks.News/UttarPradesh. देश में प्राचीन कहावत है- ‘दूध का जला छाछ भी फूंक मार कर पीता है‘, यह कहावत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एकदम सटीक बैठती है. दो महीने पहले अप्रैल में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा समाजवादी पार्टी से ‘पिछड़‘ गई थी. पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद योगी सरकार में आंतरिक कलह खुलकर सामने आई, यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली दरबार में भी पंचायत चुनाव में हुई पार्टी की हार का जवाब देना पड़ा था. ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाईकमान ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 50 से 60 सीटें जीतने का … Read more

बसपा के बागियों से अखिलेश की मुलाकात पर भड़कीं मायावती- BSP में डालेंगे फूट तो सपा में करा देंगे टूट

img 20210616 wa0260

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. अखिलेश यादव की बसपा के छह बागी विधायकों की मुलाकात ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती का ‘पारा‘ चढ़ा दिया है. अब एक बार फिर से दोनों राजनीतिक दलों के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है. बात को आगे बढ़ाने पहले बता दें कि सपा और बसपा में सियासी लड़ाई कोई नई नहीं है. 90 के दशक में शुरू हुई दोनों दलों की ‘तकरार‘ अब एक बार फिर तेज हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती और मुलायम के बीच शुरू हुई सियासी जंग अभी भी जारी है. अब बुआ मायावती और … Read more

टूलकिट विवाद: ट्वीटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस-सपा ने केंद्र को लिया आड़े हाथ

ट्वीटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर मचा सियासी बवाल

Politalks.News/NewDelhi/Toolkit. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी पर कोरोना टूलकिट को लेकर किए गए ट्वीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच शुरू हुए घमासान के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दो टीमों ने सोमवार को ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी की. वहीं ट्विटर के दफ्तरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. छापेमारी पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने करारा वार किया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह छापेमारी भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा. ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है. कांग्रस ने भी छापेमारी को लेकर … Read more