प्रदेश में सभी जिलों के प्रभारी सचिव बदले, संभागीय आयुक्तों को भी प्रभारी सचिव बनाया

full video temp (1200 x 650 px) (12)

जयपुर । राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं. प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को नए सिरे से प्रभारी सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए. इससे पहले 28 फरवरी 2024 को प्रभारी सचिव बदले गए थे. संभागीय आयुक्तों को भी जिलों के प्रभारी का जिम्मा दिया है. दो एपीओ चल रहे IAS अफसरों को पोस्टिंग देने से पहले प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. एपीओ चल रहे पीसी किशन को दौसा और खजान सिंह को सलूंबर के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. ये भी पढ़ें : ‘पापों का प्रायश्चित करें अशोक गहलोत’- पूर्व सीएम के वार पर … Read more

‘कोर्ट खुदाई के आदेश देता है तो…’ मदन दिलावर ने अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर कही बड़ी बात

madan dialwar big statement

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर दरगाह परिसर में शिव मं​दिर ​होने के दावे से उठे विवाद को लेकर दिया बड़ा बयान, मंत्री मदन दिलावर ने कहा- इस मामले में न्यायालय निर्णय करेगा, अगर जांच होगी और कोर्ट खुदाई के आदेश देता है तो अवशेष मिलने के बाद हो जाएगा निर्णय, मदन दिलावर ने आगे कहा- यह सच है बाबर, औरंगजेब समेत अन्य ने अधिकांश मंदिरों को तोड़कर बनाई थीं मस्जिदें, याद दिला दें दरगाह विवाद मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दायर की है याचिका, इस मामले में बुधवार को कोर्ट याचिका स्वीकार करते हुए प्रतिवादी को जारी किए है नोटिस

BJP के इस सांसद की पार्टी में हुआ ‘मटन युद्ध’, चले लात-घूंसे, देखें पूरी खबर

breaking news

उत्तर प्रदेश में सामने आया एक अजीबोगरीब मामला, भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर बकरे की मीट पार्टी के दौरान जमकर मचा बवाल, मटन पार्टी में बोटी की जगह तरी यानी ग्रेवी मिलने पर भड़क गया एक युवक, देखते ही देखते पार्टी स्थल युद्ध क्षेत्र में बदल गया, मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद विनोद बिंद की मटन पार्टी में आस-पास के गांवों से करीब 250 लोग हुए थे शामिल, कार्यालय के अंदर मेहमान फर्श पर बैठकर उठा रहे थे मटन का लुत्फ, वही उस समय तनाव बढ़ गया जब बीजेपी सांसद के ड्राइवर के भाई ने पार्टी में पहुंचे एक युवक को बोटी की जगह परोस … Read more

राजस्थान की जयपुर, अजमेर और राजसमंद सीट पर भाजपा की हुई जीत, औपचारिक घोषणा बाकी

breaking news

लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर राजस्थान से बड़ी खबर, प्रदेश की जयपुर, अजमेर और राजसमंद सीट से भाजपा प्रत्याशियों की हुई जीत, हालांकि औपचारिक घोषणा होना है बाकी, जयपुर सीट से भाजपा की मंजू शर्मा, अजमेर से भागीरथ चौधरी, राजसमंद सीट से महिमा कुमारी मेवाड की हुई जीत

बीजेपी की बादशाहत को कायम रख पाएंगे भागीरथ चौधरी या रामचंद्र चौधरी करेंगे कमाल?

ajmer

Loksabha Election: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में अजमेर बेहद अहम मानी जाती है. जयपुर की एक और अजमेर जिले की 7 विधानसभा सीटों को मिलाकर बना यह लोकसभा क्षेत्र बीते कुछ सालों में बीजेपी का गढ़ बनता जा रहा है. 2018 के उप चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 2014 से यहां बीजेपी के सांसद जीत रहे हैं. 2009 में दौसा संसदीय क्षेत्र के आरक्षित होने के बाद सचिन पायलट यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. उसके बाद अगले ही चुनाव में मोदी लहर के बीच सांवरलाल जाट के सामने सचिन पायलट को हार नसीब हुई थी. उस वक्त पायलट राजस्थान में कांग्रेस के मुखिया थे. सांवरलाल जाट के … Read more

हॉट सीट: अजमेर उत्तर में ‘सिंधी ही विजेता’ टोटका हिट लेकिन इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला

rajasthan election

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बनकर उभरी अजमेर उत्तर इस वक्त चर्चा में बनी हुई है. यहां भारतीय जनता पार्टी का विजयी टोटका ‘सिंधी ही विजेता’ एक बार फिर उम्मीद पर चल रहा है. यहां से बीजेपी से वासुदेव देवनानी लगातार पांचवी बार मैदान में हैं. बीते दो दशक और चार बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस या अन्य तीसरे मोर्चे का कोई भी उम्मीदवार उन पर पार नहीं पा सकता है. इसी हिट फॉर्मूले को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर से देवनानी पर दांव खेला है. दूसरी ओर इस टोटके को कांग्रेस ने भी जितनी बार अपनाया, विजयश्री का स्वाद चखा लेकिन जब से … Read more

भाजपा युवा मोर्चा कल करेगा RPSC का घेराव, प्रदेश भर के युवा जुटेंगे अजमेर में

Ankit Chechi

Rajasthan: राजस्थान में चुनावी वर्ष के चलते भाजपा इन दिनों गहलोत सरकार को जमकर घेर रही है. प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पेपरलीक मामलों को लेकर कल अजमेर में आरपीएससी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने बताया कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. प्रदेश का युवा पेपरलीक की घटनाओं से निराश है, और युवाओं में गहलोत सरकार के प्रति रोष व्याप्त है. अंकित चेची ने कहा कि युवा विरोधी कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने … Read more

अखबारों में कुछ छपे या न छपे, लेकिन जनता सब कुछ जानती है, अजमेर की जनसभा में पायलट का बड़ा बयान

Sachin Pilot's Jan Sangharsh Padyatra

Pilot started his Jan Sangharsh Padyatra: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट का विवाद अब अलग ही पड़ाव पर पहुंच गया है. सचिन पायलट ने आज से अपने सैकडों समर्थकों के साथ अपनी जन संघर्ष पदयात्रा (Jan Sangharsh Padyatra) की अजमेर से शुरुआत कर दी है. गहलोत सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर सचिन पायलट अजमेर से जयपुर जन संघर्ष पदयात्रा निकाल रहे है, आज अजमेर से शुरू हुई यात्रा का पहला दिन समाप्त हो गया है. आज की यात्रा में सैकडों की संख्या में समर्थक पायलट के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, पायलट की यह पदयात्रा 5 दिन में पूरी होगी. वहीं … Read more

जनता ने किया तय, गहलोत सरकार को हमेशा के लिए देगी राहत- सीपी जोशी का बड़ा हमला

cp joshi on gehlot

CP Joshi thundered on Gehlot government: राजस्थान में गहलोत सरकार ने आज से महंगाई राहत कैम्प की शुरुआत की है. गहलोत सरकार के मंहगाई राहत कैम्प को लेकर भाजपा के नेता जमकर निशाना साध रहे है बीते दिन जहाँ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ने महंगाई राहत कैम्प पर निशाना साधा तो वहीं आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने महंगाई राहत कैम्प सहित अन्य मुद्दों को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. जोशी ने कहा जनता ने किया तय गहलोत सरकार को हमेशा के लिए देगी राहत. सरकार साढे 4 साल तक सोती रही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार … Read more

पेपरलीक जैसे मुद्दों पर बीजेपी नहीं कर रही ED-CBI जांच की मांग तो हाईकोर्ट स्वतः ले संज्ञान- बेनीवाल

बेनीवाल की पायलट को बड़ी सलाह

Demonstration of Hanuman Beniwal’s RLP on the Problems of Farmers. लंबे समय प्रदेश की वर्तमान गहलोत सरकार और पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार पर हमला बोलते आ रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जनसभा को किया सम्बोधित. सांसद बेनीवाल ने किसानों को 8 घंटे बिना ट्रिपिंग बिजली देने की मांग के साथ ही करंट से मरने वाले किसानों को मुआवजा देने की मांग को भी उठाया. वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद हनुमान बेनीवाल एक रैली के साथ पंचशील स्थित डिस्कॉम मुख्यालय पहुंचकर घेराव … Read more