जयपुर से दिल्ली तक ‘घेराबंदी’, ‘रायशुमारी’ में ‘सरकार’ की अग्निपरीक्षा, अब ‘वादों’ की होगी समीक्षा
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस की कलह के लिए जयपुर से दिल्ली तक ‘सियासी संग्राम‘ छिड़ा हुआ है. पायलट कैंप की मांग पर राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर कांग्रेस में राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है. मरुधरा की धरती पर कांग्रेस प्रभारी अजय माकन विधायकों से रायशुमारी कर रहे हैं तो ‘दिल्ली दरबार‘ में सचिन पायलट अपनी बात रख रहे हैं. माकन विधायकों से रायशुमारी में गहलोत सरकार के कामकाज का लेखा जोखा ले रहे हैं, तो ये भी पूछ रहे हैं कि कैसे राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट किया जा सकता है. इस रायशुमारी के बाद दूसरे ही दिन मेनिफेस्टो कमेटी … Read more