फिल्म देखकर आई प्रधानमंत्री को कश्मीरी पंडितों की याद, मुहब्बत है तो लेकर आएं उन्हें वापस- ओवैसी

ओवैसी के निशाने पर केंद्र सरकार

Politalks.News/TheKashmirFiles. फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां संसदीय दल की बैठक के सहारे इशारों इशारों में कश्मीरी पंडित के विस्थापन के लिए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. तो वहीं कांग्रेस भी तत्कालीन बीजेपी गठबंधन की सरकार होने के नाते सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक निजी मीडिया चैनल से बात करते हुए केंद्र सरकार से कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक कमेटी बनाने की मांग रखी. ओवैसी ने कहा कि, ‘उस समय कश्मीर में कितने कश्मीरी पंडित मारे गए और कितने विस्थापित … Read more

यूपी चुनाव के लिए ओवैसी की AIMIM ने जारी की दूसरी सूची, पंडित मनमोहन झा को बनाया प्रत्याशी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की इस सूची में 8 सीटों के प्रत्‍याशियों के नामों का हुआ एलान, इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची में 9 प्रत्‍याशियों को दी थी जगह, एआईएमआईएम की दूसरी लिस्‍ट में एक सीट पर हिंदू प्रत्‍याशी तो बाकी सात पर उतारे हैं मुस्लिम प्रत्याशी, दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से पंडित मनमोहन झा को मैदान में उतारा है AIMIM ने, इसके अलावा मुजफ्फरनगर की दो, तो फर्रुखाबाद, झांसी, अयोध्या, बरेली और बलरामपुर की एक-एक सीट से मुस्लिम प्रत्याशियों का किया है ऐलान

img 20220117 204440

राजभर ने दिए भाजपा की ‘गोद’ में बैठने के संकेत- मोदी शाह से करुंगा बात, ओवैसी पर दिया बड़ा बयान  

राजभर ने दिए भाजपा की 'गोद' में बैठने के संकेत

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अब कुछ ही समय शेष है. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल सियासी उधेड़बुन में लगे हैं. लेकिन सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एक बयान ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है. हमारे मुद्दों के साथ जो पार्टी होगी, हम उसका साथ देंगे और अगर बीजेपी इनका समर्थन करती है तो उसका भी स्वागत है. कल तक राजभर को बीजेपी एक फूटी आंख भी नहीं सुहाती थी उसी बीजेपी के साथ गठबंधन के बयान ने सभी को चौंका दिया है. हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता. क्योंकि की जिस तरह के बयान राजभर की तरफ … Read more

ओवैसी का यूपी में चुनावी आगाज, कहा- 21% मुस्लिम और यादव 9%, अब हमें खैरात नहीं, चाहिए हिस्सेदारी

ओवैसी का यूपी में चुनावी आगाज

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल अब पूरी तरह से अपनी कमर कस चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी है तो वहीं समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के नेता पार्टी को मजबूती देने में लगे हुए है. इसी बीच अपने अयोध्या दौरे के लिए छपे पोस्टर्स को लेकर विवादों में घिरे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी दौरे से पहले ही सभी पोस्टर बदल दिए गए. आपको बता दें, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सूफी संत शेख मखदूम अब्दुल हक की दरगाह में जियारत के बाद रुदौली विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी … Read more

बसपा-एआईएमआईएम के गठबंधन पर बनी बात तो शिवपाल यादव भी खड़े होंगे मायावती के साथ?

तो शिवपाल यादव भी खड़े होंगे मायावती के साथ?

Politalks.News/UttarPradesh. लम्बे समय से खामोश बैठी बसपा सुप्रीमो मायावती ने धीरे-धीरे अपने ‘पत्ते‘ खोलने शुरू कर दिए हैं. कुछ दिनों पहले पंजाब में अकाली दल से गठबंधन करने के बाद अब मायावती उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव को लेकर ‘सक्रिय‘ हो गईं हैं. यूपी में चुनाव से पहले बसपा को एक ऐसे मजबूत ‘साथी‘ की तलाश है जो समाजवादी पार्टी के वोट बैंक (मुस्लिम वर्ग) में सेंध लगा सके. यहां हम आपको बता दें कि बसपा में एक समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़ा ‘चेहरा‘ हुआ करते थे. तब बहुजन समाजवादी पार्टी के पास मुस्लिमों का भी एक अच्छा ‘जनाधार‘ था. सिद्दीकी के बसपा से जाने के … Read more

अगर फैसल का नाम विवेक तिवारी होता तो योगी सरकार माफी भी मांगती और मुआवजा भी देती- ओवैसी

योगी सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ फैलाई नफरत- असदुद्दीन ओवैसी

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस की कथित बर्बर पिटाई के बाद एक सब्जी बेचने वाले युवक की हुई मौत पर सियासत गर्माती नजर आ रही है. इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा कि, “अगर लड़के का नाम फैसल नहीं होता और वह विवेक तिवारी जैसे हिंदू नाम वाला हिंदू होता, तो योगी आदित्यनाथ की सरकार परिवार से माफी मांगती और मृतक परिवार के सदस्यों को तुरंत अनुग्रह राशि जारी करती.” ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि उत्तर … Read more