POD: जब गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी, सीएम गहलोत और बघेल, दिखी लोकतंत्र की सच्ची तस्वीर:

img 20220808 010756

एक मजबूत और सच्चे लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात यही है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह और शिष्टाचार अपनी जगह, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के 7वें गवर्निंग काउंसिल की बैठक में, राष्ट्रपति भवन का कल्चरल सेंटर में बैठक के दौरान सभी दिग्गजों ने एक दूसरे से की मुलाकात, लेकिन ऐसे में सामने आई एक तस्वीर पर टिकी सभी की निगाहें, ये तस्वीर है पीएम मोदी के साथ खड़े राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं और बीजेपी के कट्टर विरोधियों के बीच में हैं प्रधानमंत्री मोदी, जहां … Read more

बलात्कारियों का मनोबल बढाने का कुकृत्य कर रहे हैं गहलोत- रेप के बाद हत्या वाले बयान पर बोले राठौड़

img 20220807 173404

Politalks.News/Rajasthan/RapeCases. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हाल ही में देशभर में बढ़ते रेप के बाद हत्या के मामलों को लेकर दिए गए बयान को लेकर देशभर की सियासत गरमा गई है. देश के कुछ सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि फांसी की सजा के प्रावधान से रेप के बाद हत्या की घटनाओं के बढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है. मुख्यमंत्री जी, जो गृह विभाग के मुखिया भी हैं वह बेतुके बयानों से राज्य में बढ़ते रेप के मामलों में … Read more

तिरंगा कैसे बना राष्ट्रीय ध्वज? आजादी के 52 साल बाद RSS मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का ये हुआ अंजाम?

img 20220804 wa0258

Politalks.News/75thIndependenceDay. इस साल आने वाली आजादी की ऐतिहासिक 75वीं वर्षगांठ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लॉन्च किया है. इसकी शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने 2 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में तिरंगा भी लगाया और सभी देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की. बता दें, केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 20 करोड़ लोगों के घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है. लेकिन इसी बीच विपक्ष सहित सियासत के पुराने जानकार बीजेपी के तिरंगे के प्रति इस अत्यधिक आकर्षण और प्यार को लेकर आश्चर्य भी जता रहे हैं. राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी सहित कई राजनेताओं ने कभी संघ … Read more

अब दिन-रात कभी भी फहरा सकते हैं तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के लिए सरकार ने किया नियमों में बड़ा बदलाव

b608302e0afd21b4edff602616a925eb original

Politalks.News/Bharat/TirangaFlag. अमृत महोत्सव के आने वाले 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ समारोह को लेकर सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब आप अपने घर पर दिन-रात तिरंगा फहरा सकते हैं. अब तक नागरिकों को सूर्योदय से सूर्यास्त तक झंडा फहराने की अनुमति थी. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने 20 जुलाई को सभी सचिवों पत्र लिखकर इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है, जो सेम डे से लागू होगी. भल्ला द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में और संशोधन किया गया है, जिसके तहत ‘जहां झंडा खुले में फहराया जाता है या … Read more

सीएम के घर से बाहर निकलने पर बीजेपी का तंज-‘सियासी आइसोलेशन में भी नंबर वन हैं गहलोत’

screenshot 20210815 154511

Politalks.News/Rajasthan. कोरोनाकाल के चलते लम्बे समय से अपने आपको होम आइसोलेट करके चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कई समारोहों में तिरंगा फहराने सीएम आवास से बाहर निकले. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के साथ राजनीति ना हो ये कैसे हो सकता है. सीएम गहलोत के आज झंडारोहण समारोह में जाने के लिए बाहर निकलने पर बीजेपी के नेताओं ने जमकर निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तो यहां कह दिया कि जनता इनको 2023 में घुमाएगी. कटारिया ने कहा कि जब कोरोना काल का लिखा जाएगा इतिहास तो सीएम अशोक गहलोत का नाम जरुर लिखा जाएगा. कांग्रेस के भाई मिलकर … Read more

लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने किए कई बड़े एलान, दुश्मनों को दी चेतावनी

लगातार आठवीं बार देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Politalks.News/Bharat. आज पूरा देश आजादी के रंग में डूबा हुआ है, देशभक्ति का नशा सबसे सिर चढ़ा हुआ है. 200 साल की अंग्रेजों की गुलामी के बाद 75 साल पहले आज ही के दिन हमें आजादी मिली थी. तब से आज तक जंग-ए-आजादी का गवाह बना दिल्ली के लाल किले पर हर साल देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते है. इसी कड़ी में आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार आठवीं बार देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इशारों- इशारों में पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दे दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बड़े हिम्मत के साथ आतंकवाद … Read more

आजादी के पर्व पर बोले गहलोत- आज राजस्थान शिक्षा, सड़क बिजली सहित कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में है

आजादी का 75वां स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के साथ-साथ पूरा देश आज आजादी का 75वां स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व पूरी धूमधाम से मना रहा है. ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री आवास, बड़ी चौपड़, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. सबसे पहले सुबह मुख्यमंत्री आवास पर सीएम गहलोत ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. साथ ही सभी प्रदेशवासियों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की अपील भी … Read more