भारत पहले से विश्व गुरु, किसी के बनाने से नहीं बनने जा रहा, लाल किले से जो कहा उसे करें पूरा- अखिलेश

भारत पहले से है विश्व गुरु

Politalks.News/UttarPradesh. आज पूरा देश आजादी के 75 साल का अमृतकाल पूरा होने पर 76वां स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मना रहा है. इस खास मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया. तो वहीं देश के कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों एवं पार्टी प्रमुखों ने तिरंगा फहराकर देश के लिए जान गंवाने वाले शहीद क्रांतिकारियों को याद किया. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच तिरंगे को सैल्यूट करते हुए देशवासियों और प्रदेशवासियों को 15 अगस्त की बधाई दी. यही नहीं अखिलेश यादव ने ध्वजारोहण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र … Read more

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार-परिवारवाद खत्म करने का दिया संदेश, बताई मन की पीड़ा

आजादी का अमृत महोत्सव

Politalks.News/Delhi. आज पूरा देश आजादी के 75 साल पुरे होने का जश्न मना रहा है. आजादी के इस अमृत महत्सव के तहत हर भारतवासी के मन में एक अलग उमंग दिखाई दे रही है. इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नौवीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इससे पहले नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इसके बाद उन्होंने लाल किले की प्राचीर पर पहुंच देशवासियों का अभिवादन किया. तिरंगा फहराने के बाद 21 तोपों की सलामी भी दी गई. पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए 83 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने देश के … Read more

आजादी के पर्व पर बोले गहलोत- आज राजस्थान शिक्षा, सड़क बिजली सहित कई क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में है

आजादी का 75वां स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के साथ-साथ पूरा देश आज आजादी का 75वां स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व पूरी धूमधाम से मना रहा है. ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री आवास, बड़ी चौपड़, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. सबसे पहले सुबह मुख्यमंत्री आवास पर सीएम गहलोत ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. साथ ही सभी प्रदेशवासियों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की अपील भी … Read more

जंग-ए-आजादी का गवाह रहा ‘लाल किला’ इस बार 75वें स्वतंत्रता दिवस की लिखेगा गौरव गाथा…जय हिन्द

75वें स्वतंत्रता दिवस की गौरव गाथा

Politalks.News/Bharat. सभी देशवासियों और पॉलीटॉक्स न्यूज़ के पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की तहेदिल से हार्दिक बधाई… ‘जय हिन्द‘. कल यानी 15 अगस्त को हमें स्वतंत्र हुए 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे. दोस्तों, 15 अगस्त का दिन उन वीरों की गौरव गाथा और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अंग्रेजों के दमन से हमारे भारत देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. आज से ठीक 75 वर्ष पहले 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी. आजादी का यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है. आज आजादी की पूर्व संध्या … Read more