पॉलिटॉक्स न्यूज. एक उभरते हुए बॉलीवुड सितारे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हमारे बीच नहीं रहे. रविवार को वे अपने फ्लैट के पंखे से झूलते हुए मिले. बताया जा रहा है कि वे डिप्रेशन के शिकार थे और इलाज ले रहे थे. आज उनका पार्थिव शरीर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गया. केवल 34 वर्ष की बेहद कम उम्र में सुसाइड कर लेना बॉलीवुड में कई लोगों को हजम नहीं हो रहा. हालांकि अधिकतर बी-टाउन सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताते हुए फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि सुशांत परेशान थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. उसे लगता था कि वो इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं. एक बी-टाउन एक्टर ने तो यहां तक कहा कि 'हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बेरहम है'.
यह भी पढ़ें: ‘सेकुलरिज्म का पाठ पढ़ाने वाले अब चुप क्यों हो गए’
सबसे पहले बात करें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. एक वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने सुशांत की मौत को प्लांड मर्डर बताया. वीडियो में कंगना एक्टर सुशांत की मौत से शॉक में हैं और काफी गुस्साई भी नजर आ रही हैं. वे कहती हैं, 'सुशांत की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है. मगर अभी भी कुछ लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि जिनका दिमाग कमजोर होता है वो लोग सुसाइड करते हैं. जो बंदा इंजीनियरिंग में रैंक होल्डर है उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है. उनकी कुछ पिछली फिल्मों के बारे में उन्होंने लिखा है कि उनका कोई गॉड फादर नहीं है. उन्हें इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा. जो मीडिया में इन लोगों के चमचे हैं वो सुशांत के बारे में लिखते हैं कि एडिक्टेड है. संजय दत्त की एडिक्शन तो आप लोगों को खूब क्यूट लगती है.'
https://www.instagram.com/tv/CBc3sDDAtyb/?utm_source=ig_web_copy_link
इधर, प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने भी अपने पोस्ट में बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई. उन्होंने लिखा, 'हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बेरहम है. हम सभी को लम्बे समय से पता था कि सुशांत परेशान है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. उसके दोस्त और करीबी कहां है? क्यों किसी ने उसकी मदद नहीं की, उसे प्यार नहीं दिया, उसे काम नहीं दिया जैसा वो चाहता था- क्योंकि किसी को उसकी परवाह थी ही नहीं. मुझे कहना ही पड़ेगा कि कोई आपकी परेशानी की परवाह यहां नहीं करता.'
https://twitter.com/MeerraChopra/status/1272369052795547649?s=20
मीरा ने सुशांत से माफी भी मांगी. उन्होंने लिखा, 'सुशांत तुम्हारी मौत एक निजी लॉस है. जैसे मैं इंडस्ट्री को देखती थी अब कभी नहीं देख पाउंगी. हम तुम्हारा साथ देने में नाकाम करे. ये इंडस्ट्री नाकाम रही. तुम और बहुत कुछ बेहतर पाने लायक थे. मुझे माफ कर देना.'
फिल्म डायरेक्टर निखिल द्विवेदी ने फिल्म इंडस्ट्री को दोगला करते हुए लिखा, 'बहुत सी बार फिल्म इंडस्ट्री के दोगलेपन से मुझे चिढ़ होती है. बड़े बड़े लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत के टचमें रहना चाहिए था. क्या बोल रहे हो यर तुम ऐसा नहीं करते. क्योंकि उसका करियर नीचे जा रहा था. तो अपना मुंह बंद ही रखो. क्या तुम लोग इमरान खान और अभय देओल या अन्य के टच में हो? नहीं! लेकिन तुम तब उनके टच में थे जब वो करियर में अच्छा कर रहे थे.'
https://twitter.com/Nikhil_Dwivedi/status/1272160167912759296?s=20
एक्टर-डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्वीट कर सुशांत के सुसाइड को बेहद दुखदायी बताया. शेखर कपूर ने ट्वीट किया, 'तुम जिस दर्द से गुजर रहे थे उसका मुझे एहसास था. जिन लोगों ने तुम्हें कमजोर बनाया और जिनके कारण तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर आंसू बहाते थे, उनकी कहानी मैं जानता हूं. काश पिछले 6 महीने मैं तुम्हारे साथ होता. काश तुमने मुझसे बात की होती. जो कुछ भी हुआ वो किसी और के कर्म थे, तुम्हारे नहीं'.
https://twitter.com/shekharkapur/status/1272424331893563393?s=20
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रही सपना भवनानी ने भी निशाना साधा फिल्म इंडस्ट्री को दिखावटी व बनावटी कहा. उन्होंने सुशांत और एमएस धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस बात में कोई शक नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से परेशान थे. इंडस्ट्री का कोई भी इंसान उनके साथ खड़ा नहीं हुआ और ना ही किसी ने उनकी मदद की. आज उसके बारे में पोस्ट करना दिखाता है कि इंडस्ट्री असल में कितनी दिखावटी है. यहां कोई आपका दोस्त नहीं है.'
इधर एक्टर अर्जुन कपूर ने भी सुशांत के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा कि वे अपनी मां को काफी मिस कर रहे थे. अर्जुन ने लिखा, 'केदारनाथ की रिलीज के एक हफ्ते बाद जब पूरी टीम जश्न मना रही थी, वो अपनी मां को मिस कर रहे थे. मैं उसे उतने अच्छे से नहीं जानता पर यशराज फिल्म्स, इवेंट्स, स्क्रीनिंग्स के दौरान उससे मिला था. मैं ये नहीं बोल रहा कि यह कदम उठाने के पीछे मैं उसकी भावनाओं को समझ रहा हूं. लेकिन मैं भी वो दर्द महसूस कर सकता हूं जो सुशांत ने अपनी मां को खोने और उनके खालीपन की वजह से महसूस किया था.'
https://www.instagram.com/p/CBcV5MhJ8-z/?utm_source=ig_web_copy_link
वैसे बता दें, अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में सुंशात ने अपनी मां की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था. ये पोस्ट उन्होंने 3 जून को की थी.
https://www.instagram.com/p/CA-S3cIDWOx/?utm_source=ig_web_copy_link
देखा जाए तो इन सभी बी टाउन सेलेब्स की पोस्ट और उनका गुस्सा इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स द्वारा काम नहीं दिए जाने के कारण हताश थे. चर्चा ये भी है कि कुछ बड़े बैनर्स के साथ सुशांत के काम करने पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि ये बातें कितनी सच है इसका सबूत किसी के पास नहीं है. सुशांत की मौत के बाद फैंस में भी काफी निराशा और गुस्सा है. यही वजह है कि अब लोग करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स को ट्रोल कर रहे हैं. लोग कह रहे हें कि सुशांत कोई स्टार किड नहीं थे, इसलिए उन्हें इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का सामना करना पड़ रहा है.