PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

शाह से मुलाकात और पंजाब कांग्रेस में हुए बदलावों पर रंधावा का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

03 जुलाई 2026
साझा करें:
शाह से मुलाकात और पंजाब कांग्रेस में हुए बदलावों पर रंधावा का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

शाह से मुलाकात के बाद रंधावा का बड़ा बयान, बताई बैठक की पूरी वजह

Sukhjinder Singh Randhawa Big Statement: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिया बड़ा बयान, इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस में हुए बदलाव पर भी रखी अपनी बात, अमित शाह से हुई मुलाकात पर रंधावा ने कहा- मुलाकात को राजनीतिक रंग देने की खबरों का खंडन करता हूं, मैंने लगभग दो महीने पहले, 4 जून 2026 को प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था और उसकी एक कॉपी भेजी थी गृह मंत्री को भी, इसमें पंजाब के हालात, खासकर गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट जैसे सीमावर्ती जिलों की स्थिति का था ज़िक्र, मैंने बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद, नार्को-टेररिज्म, गैंगस्टरों और राजनेताओं के बीच सांठ-गांठ और पंजाब पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया था, उस शुरुआती पत्र के साथ, मैंने अपने इलाके में सक्रिय एक कुख्यात गैंगस्टर के बारे में भी जानकारी दी थी, मैंने 23 जून को एक और पत्र भी भेजा, जिसमें बताया गया था कि गुरदासपुर और अन्य इलाकों में गैंगस्टर कैसे काम कर रहे हैं, इन पत्रों के आधार पर मुझे एक बैठक के लिए बुलाया गया, जिसमें हमने मेरे पिछले पत्र के आखिरी पैराग्राफ में बताए गए निष्कर्षों पर चर्चा की... मैंने कहा कि आपके पास IB, मिलिट्री इंटेलिजेंस, RAW और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियां हैं, मैंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि आज पूरे पंजाब में जबरन वसूली और धमकियां आम हो गई हैं। बैठक के दौरान, उन्होंने माना कि बड़े पैमाने पर जबरन वसूली और धमकियां हो रही हैं, और जेलों के अंदर से लगभग लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, मेरा मानना ​​है कि अगर भारत सरकार यह मानती है कि मौजूदा स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और पाकिस्तान इसमें सीधे तौर पर दखल दे रहा है, तो वह अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती, वही प्रदेश कांग्रेस में हुए बदलावों पर रंधावा ने कहा-  इतनी बैठक होने के बाद भी संतुष्ट ना होना, यह दुख वाली बात हैं, मेरी आदत है हमेशा से की मैं सच बोल देता हूँ, अब इसका क्या मतलब निकलेगा पता नहीं 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal