महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, इंडिया गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका, शरद पवार की पार्टी NCP (SP) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का कर सकती है समर्थन, पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने किया बड़ा दावा, कहा- शरद पवार से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है, वहीं NDTV ने सूत्रों के हवाले से भी किया गया बड़ा दावा, इस समर्थन के बदले पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र सरकार में बनाया जा सकता है मंत्री, इतना ही नहीं पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में भी एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद की मांग की, वही करीब 24 दिन पहले खबर आई थी कि PM मोदी ने अस्पताल में भर्ती शरद पवार को किया था फोन, इस दौरान उन्होंने कहा था कि सुप्रिया अब तैयार हैं, हम दोनों मिलकर देश संभालेंगे, आप आराम कीजिए, यह जानकारी पवार के करीबी विट्ठल मनियार ने दी थी, NCP (SP) के महाराष्ट्र विधानसभा में है 10 विधायक, लोकसभा में हैं 8 सांसद, वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के फैसले पर जताई है नाराजगी, पार्टी ने X पर पोस्ट कर कहा- इसी साल राज्यसभा चुनाव में शरद पवार को जिताने के लिए उसने अपनी सीट पर छोड़ दिया था दावा, उस समय NCP-SP के पास सिर्फ 10 विधायक थे, जबकि एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए चाहिए थे 36 वोट
मोदी सरकार को समर्थन देगी शरद पवार की पार्टी! सुप्रिया सुले बनेंगी केंद्र में मंत्री?

NCP I Sharad Pawar I Supriya Sule I Delhi I Maharashtra I Maharashtra Politics I INDIA Alliance








