राजस्थान की सियासत और जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर, भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल जमानत के बाद जेल से आए बाहर, जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने अपने अंदाज में दी प्रतिक्रिया, उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा- टाइगर जिंदा है और सत्यमेव जयते, उनकी इस पोस्ट के बाद जल जीवन मिशन घोटाले और उनकी रिहाई को लेकर चर्चाएं फिर हुई तेज, वहीं सोशल मीडिया पर उनके इस संदेश को लेकर भी हो रही है खूब चर्चा, 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से सुबोध अग्रवाल को मिली थी बड़ी राहत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की खंडपीठ ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में सुबोध अग्रवाल, दिनेश गोयल और महेंद्र सोनी को जमानत देने का सुनाया था फैसला










