राजस्थान में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता शांति धारीवाल का बड़ा बयान, शांति धारीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर साधा जोरदार निशाना, धारीवाल ने सीएम भजनलाल के रोड शो को फ्लॉप शो बताया, इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेकर भी धारीवाल ने कहा कि वह ज्ञान बांटते हैं, शांति धारीवाल ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल कोटा में आकर आमसभा भी की थी, यह केवल नुक्कड़ सभा थी, इसके बाद 40 मिनट तक उन्होंने काफी तेज गति से रोड शो भी किया, जो फ्लॉप शो था, कोटा में मुख्यमंत्री शर्मा ने विकास की बातें नहीं की और नगर निगम का क्या विजन रहने वाला है, यह नहीं बताया, निगम के चुनाव में विकास और क्या कार्य करवाए गए हैं, इस पर लोगों का ज्यादा ध्यान रहता है, वही सरकार पर हमला जारी रखते हुए धारीवाल ने आगे कहा- इस सरकार ने नगर निगमों के आर्थिक हालत काफी बिगाड़ दिए, जमीन पर क्या काम किया गया है, यह जनता देखना चाहती है, इन 2.5 सालों में कुछ नजर नहीं आया, शांति धारीवाल ने आगे ओम बिरला को लेकर कहा- लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला केवल दो काम करते हैं,जहां काम चालू नहीं हुआ, वहां शिलान्यास कर देते हैं और इसके अलावा ज्ञान बांटते हैं, जनता पूछती है कि जमीन पर 3 साल में क्या काम करके दिखाया है?
धारीवाल ने CM भजनलाल के रोड शो को बताया फ्लॉप! ओम बिरला को लेकर भी दिया बड़ा बयान

राजस्थान निकाय चुनाव: शांति धारीवाल का CM भजनलाल पर बड़ा हमला, रोड शो को बताया फ्लॉप शो, ओम बिरला पर भी साधा निशाना








