PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

आकाश आनंद को मायावती ने BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले ‘ससुर’ को लेकर घमासान!

10 सितंबर 2026
साझा करें:
आकाश आनंद को मायावती ने BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले ‘ससुर’ को लेकर घमासान!

मायावती ने आकाश आनंद को BSP से फिर निष्कासित कर दिया, अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बाद यह बड़ा फैसला सामने आया है. जानें पूरा मामला.

उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से निकाला बाहर,  मायावती ने आकाश आनंद को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त करते हुए पार्टी से पूरी तरह किया निष्कासित, इससे पहले 3 सितंबर 2026 को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाया था, वही अब यह कार्रवाई आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के ऐलान के बाद हुई, मायावती ने कहा- अशोक सिद्धार्थ ने अगर समय रहते राजनीति से संन्यास ले लिया होता तो आकाश आनंद, बसपा और बहुजन आंदोलन को इतनी मुश्किल परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता, इसके साथी ही मायावती ने आकाश आनंद के रवैये पर भी सवाल उठाया, कहा- वह पार्टी से ज्यादा अपने परिवार को दे रहे थे प्राथमिकता और 'डबल माइंड' होकर कर रहे थे काम, मायावती के मुताबिक, आकाश पहले उनकी राजनीतिक पोस्ट को लगातार रिपोस्ट करते थे, लेकिन अशोक सिद्धार्थ से जुड़ी उनकी पोस्ट को उन्होंने रिपोस्ट नहीं किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह पार्टी से ज्यादा पारिवारिक रिश्तों को तरजीह दे रहे हैं, अपने बयान में मायावती ने आगे कहा- अगर अशोक सिद्धार्थ को आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य और बहुजन मूवमेंट की वास्तव में चिंता होती तो वह काफी पहले ही राजनीति से कर लेते किनारा, इस पूरे घटनाक्रम के बीच मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से विरोधियों के राजनीतिक हथकंडों का मजबूती से मुकाबला करने और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के सिद्धांत पर चलते हुए पूरी ताकत से जुटने का किया आह्वान  




Mayawati, Akash Anand, BSP, Mayawati News, Akash Anand News, BSP News, Mayawati Akash Anand News, Ashok Siddharth, Ashok Siddharth Retirement, Uttar Pradesh Politics, UP Politics, UP Election 2027, BSP Latest News, Mayawati Latest News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal