PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

ऋतु बराला ने सुनाई हिरासत में पिटाई की कहानी, राहुल गांधी बोले- ये है हिंदुस्तान की शेरनी!

14 अक्टूबर 2026
साझा करें:
ऋतु बराला ने सुनाई हिरासत में पिटाई की कहानी, राहुल गांधी बोले- ये है हिंदुस्तान की शेरनी!

Rahul Gandhi I Ritu Barala I Congress I Congress Protest I Nsui I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Political News I Political News I Breaking News I Big Breaking I

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार कर रही प्रदर्शन, बीते दिनों प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों के साथ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने की पत्रकारों से वार्ता, इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- ये है हिंदुस्तान, अमित शाह जी यहां नहीं है कोई हिंदू-मुस्लिम, इनकी नहीं है कोई जात, आप इस आवाज के सामने नहीं हो सकते खड़े, स्टूडेंट्स से कहना चाहता हूं, आप वीडियो बनाकर रखिए, उन सबूतों को हम रखेंगे, जब सब खत्म होगा तो उन सबूतों के आधार पर सबको मिलेगी सजा, चाहे पुलिस वाले हों या ज्ञानेश कुमार हों, ये हैं देश की और इस आवाज को दबाने की हो रही है कोशिश, राहुल गांधी ने एनएसयूआई की एक प्रदर्शनकारी ऋतु बराला को दिखाते हुए कहा कि ये है शेरनी, इस दौरान ऋतु बराला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- मैंने हिरासत के दौरान पुलिस वालों से कहा कि जितना मारना है मारो, हम NSUI के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे प्रदर्शन, हमें बसों में भरा गया, जब हम बस से निकलने की कर रहे थे कोशिश, तो महिला पुलिसकर्मी चंचल यादव ने मेरा गला जोर से दबाया, मुझे पीछे धक्का दिया जिससे मैं गिर गई, मुझे नाखूनों से नोंचा, मुझे जोर से थप्पड़ मारा, उसके बाद मेरे बाल पकड़कर मुझे बस में आगे पीछे करती रहीं, उन्होंने जोर से मेरा गला दबाया और कान को कुचल दिया, कनॉट प्लेस पर चंचल यादव ने बस रोककर हम दो लड़कियों को रोड पर घसीटा, प्राइवेट पार्ट्स पर मारा, हमें थाने में ले जाया गाया, उन्होंने मुझसे कहा कि बता तेरा नेता राहुल गांधी अब कहां गया, उन्होंने मेरे पैरों पर डंडे मारे और कहा कि बता बनाऊं तेरे को नेता, तो मैंने कहा कि कोई नहीं मैम अगली बार फिर मिलते हैं प्रदर्शन में, ये है  कुरुक्षेत्र का युद्ध हमें इसे जीतना होगा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal