रिया चक्रवर्ती का ‘अपुन गुंडागर्दी करता है’ से लेकर चुप्पी तोड़ने वाला ‘सत्यमेव जयते’

Sushant Singh And Rhea Chakraborty
31 Jul 2020
PoliTalks.news. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुखिर्यों में चल रही हैं. इतनी तो शायद उन्हें सुशांत के साथ घूमते फिरते हुए देखे जाने पर भी पॉपुलर्टी नहीं मिली होगी, लेकिन ये सुर्खियों उनकी पॉपुलर्टी के लिए नहीं बल्कि परेशानियां बढ़ाई वाली हैं. उन पर सुशांत के परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज करा दी है और देशभर में उन्हें एक तरह से विलेन बनाकर दिखाया गया है जिससे उनका एक्टिंग करियर भी खतरे में है. हाल में रिया (Rhea Chakraborty) ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट कर न्याय व्यवस्था पर विश्वास जताते हुए कहा 'सत्यमेव जयते'. खैर..न्याय व्यवस्था पर विश्वास जताना अच्छी बात है लेकिन इससे पहले ही रिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वे कह रही हैं 'गुंडागर्दी करता है अपुन'. टपोरी लैंग्वेज में रिया यहां अपने दोस्तों के साथ बैठी हैं और कोई सामने बैठकर वीडियो शूट कर रहा है. यहां रिया अपने फोन में किसी के मैसेज पढ़कर दोस्तों को बता रही है, साथ ही अपने भाई और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी दोस्तों को शेयर कर रही है. जो मैसेज रिया ने पढ़े, बताया जा रहा है कि वो सभी सुशांत के थे और रिया उस पर मजे ले रही है. https://twitter.com/JasmeetUniverse/status/1289202935348379648?s=20 अब रिल लाइफ और रियल लाइफ दोनों में घिर चुकी रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में रिया कह रही हैं, 'मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. सच के सामने आने का भरोसा है. सत्यमेव जयते.' https://twitter.com/ANI/status/1289184154672754688?s=20 सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में रिया ने इस वीडियो के जरिए पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो तेजी से वयारल हो गया है. सुशांत की मौत के बाद रिया का ये पहला वीडियो है और वो पहली बार सभी के सामने आई हैं. इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने भी एग्रेसिव स्टैंड लेते हुए खुद को ना सिर्फ निर्दोष बताया है बल्कि अपने पर लगे सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बताया. रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में पहली बार इस बात को भी कबूला है कि वे सुशांत संग लिव इन रह रही थीं लेकिन उनकी मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं. यह भी पढ़ें: ‘वो कुछ खामोशी में कह रहा था..वो चुपचाप काफी कुछ सह रहा था’ रिया की चुप्पी टूटने के बाद एक इंसान और भी है जिसने अपनी सुशांत की मौत के बाद पहली बार सबसे सामने कुछ बोला है. वो है अंकिता लाखंडे जो सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड थी. अंकिता ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए सुशांत सिंह के कई राज खोले. साथ ही कहा कि सुशांत जैसा इंसान सुसाइड नहीं कर सकता. अंकिता ने कहा कि बहुत दुख होता जब लोग कहते हैं कि वो डिप्रेशन में था लेकिन जिस सुशांत को मैं जानती हूं वो कभी डिप्रेशन में नहीं हो सकता था. अंकिता ने कहा कि सुशांत एक खुश रहने वाला इंसान और हीरो था. वह किसी बात को लेकर अपसेट हो सकता है लेकिन डिप्रेशन में नहीं.