PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘48 घंटे में इस्तीफा दो, वरना जंतर-मंतर 2.0!’- CEC ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दीपके की चेतावनी

24 सितंबर 2026
साझा करें:
‘48 घंटे में इस्तीफा दो, वरना जंतर-मंतर 2.0!’- CEC ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दीपके की चेतावनी

CEC ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दिपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘इस्तीफा नहीं दिया तो होगा आंदोलन’

चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया बड़ा ऐलान, अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए दिया बड़ा बयान,दीपके ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो ‘जंतर-मंतर 2.0’ निश्चित रूप से होगा, इसके साथ ही CJP ने चुनाव आयोग के सामने रखी  तीन प्रमुख मांगें, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने और आगामी चुनावों पर रोक लगाने की मांग शामिल है, अभिजीत दीपके ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा- ज्ञानेश कुमार इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है,अच्छा होगा ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के अंदर रिजाइन करें, वरना ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन होगा, ज्ञानेश कुमार जब से मुख्य चुनाव आयुक्त बने, तब से सरकार डिसाइड कर रही है कि कौन वोट करेगा, कौन नहीं करेगा, ये डेमोक्रेसी होती है? अभिजीत दीपक ने आगे कहा- ज्ञानेश कुमार को अगर चपरासी बनना है तो मोदी का चपरासी बन जाए या फिर मोदी के दफ्तर में पोंछा लगाएं, लेकिन अपने पद से इस्तीफ़ा दे दें, बता दें यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब चुनाव आयोग के भीतर SIR समेत कुछ फैसलों को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हुआ है, हालांकि, चुनाव आयोग ने इन खबरों के बीच कहा है कि आयोग के फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं और आंतरिक विचार-विमर्श में अलग-अलग टिप्पणियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं 

Abhijeet Dipke, Abhijeet Dipke News, Gyanesh Kumar, CEC Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner, Election Commission of India, CJP, Cockroach Janta Party, Jantar Mantar 2.0, Gyanesh Kumar Resignation, Abhijeet Dipke Statement, SIR Controversy, Election Commission News, CEC News, India Politics, अभिजीत दीपके, ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयोग, CJP, जंतर मंतर 2.0, SIR विवाद, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा, चुनाव आयोग विवाद

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal