PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

10 जनपथ तक जुड़े REET पेपर लीक के तार- किरोड़ी लाल मीणा ने अमित शाह को लिखा पत्र

28 जुलाई 2026
साझा करें:
10 जनपथ तक जुड़े REET पेपर लीक के तार- किरोड़ी लाल मीणा ने अमित शाह को लिखा पत्र

Kirodi Lal Meena I Amit Shah I Paperleak I Reet Paperleak I Bjp Government I Politalks News I Political News I Breaking News I

राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने  अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान वर्ष 2021 की राजस्थान शिक्षक भर्ती (REET) परीक्षा के पेपर लीक मामले में उच्चस्तरीय जांच और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की, डॉ. मीणा ने अपने पत्र के माध्यम से पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग, पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के कर्मचारियों, कुछ विधायकों और कांग्रेस से जुड़े NGO 'राजीव गांधी स्टडी सर्किल' (RGSC) के शीर्ष पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, मंत्री मीणा ने आरोप लगाया कि नियमों और गोपनीयता के स्थापित मानकों को ताक पर रखकर कोलकाता की एक ऐसी गैर-अधिकृत प्रिंटिंग प्रेस को पेपर छापने का सौंपा गया काम, जो पूर्व में भी रही थी संदिग्ध, इसके साथ ही मंत्री मीणा ने पूर्ववर्ती सरकार पर ब्लैकलिस्टेड संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाने, RGSC के निजी व्यक्तियों को गैर-कानूनी ढंग से जिला समन्वयक नियुक्त करने और करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन करने की पत्र में लिखी बात, मंत्री मीणा ने पत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डी.पी. जारोली के गायब होने, संदिग्ध कंटेनर दुर्घटना, और करौली के बालघाट थाने में दर्ज हत्या व वित्तीय गबन से जुड़े प्रकरणों का जिक्र करते हुए यह दावा किया गया है कि इस घोटाले के तार जुडे है 10 जनपथ तक, मंत्री मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इन सभी आरोपियों और संगठनों से गहन पूछताछ कर त्वरित व प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए सुनिश्चित 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal