PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

आखिर गतिरोध हुआ खत्म, लोकसभा में पेपर लीक से जुडे बिल पर चर्चा हुई शुरू

28 जुलाई 2026
साझा करें:
आखिर गतिरोध हुआ खत्म, लोकसभा में पेपर लीक से जुडे बिल पर चर्चा हुई शुरू
Kiren Rijiju I Jitendra Singh I Gaurav Gogoi I Loksabha I Paperleak I Paperleakbill I Politalks News I Breaking News I

लोकसभा में गतिरोध हुआ खत्म, 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसूत्र सत्र अब तक चढा था विपक्ष के हंगामें की भेंट, आखिर आज दोपहर शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही, पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर सदन में शुरू हुई चर्चा, विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का है प्रस्ताव, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल को लेकर कहा- इससे पेपर लीक रोकने में मिलेगी मदद, वहीं इस बिल को लेकर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सदन में कहा- ये सरकार शिक्षा को लेकर नहीं है गंभीर, सुधार नहीं लाना चाहती, ये बिल है सिर्फ दिखावे का बिल, छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का आदेश किसने दिया, सरकार को देना चाहिए जवाब, सत्र शुरू होने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- मैंने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय किया है तय, सत्ता पक्ष और विपक्ष चाहें तो बढ़ा सकते हैं समय, इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सरकार ने सभी दलों से की है बात, अब 8 घंटे होगी चर्चा, जरूरत होगी तो हम 10 घंटे भी चर्चा को हैं तैयार, बता दें 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक के मामले में धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में विपक्ष के हंगामें के चलते नहीं चल पा रहा था सदन, वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह के सदन में छात्रों का लाठीचार्ज पर बोलने की कर रहा था मांग   

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal