PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

TMC पर बागी गुट का कब्जा: अभिषेक बनर्जी सस्पेंड, ममता को हटाकर अरूप रॉय को सौंपी कमान

22 जून 2026
साझा करें:
TMC पर बागी गुट का कब्जा: अभिषेक बनर्जी सस्पेंड, ममता को हटाकर अरूप रॉय को सौंपी कमान

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Ritabrata Banerjee I Arup Roy I Bengal Politics I Tmc I Political News I Politalks News I Breaking News I

पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी इस वक्त की सबसे बडी खबर, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में जारी सियासी संकट के बीच आज पार्टी में बगावत ने लिया बड़ा मोड़, उलुबेरिया पूर्व के विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने अभिषेक बनर्जी को पार्टी से निलंबित करने और ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने का किया ऐलान, बागी खेमें में खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बताने वाले नेताओं ने नई संगठनात्मक समिति के गठन के तुरंत बाद प्रस्ताव पारित कर की अभिषेक बनर्जी के निलंबन की घोषणा, बागी गुट ने वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नई गठित संगठनात्मक समिति का चेयरमैन किया नियुक्त, बागी गुट ने पार्टी के भीतर संवैधानिक संकट को लेकर कोलकाता के एक होटल में बुलाई थी बडी बैठक, बैठक में ऋतब्रत बनर्जी ने कहा- पार्टी संविधान के मुताबिक हर तीन साल में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का गठन है जरूरी और आखिरी बार यह समिति बनाई गई थी फरवरी 2022 में, पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नहीं किया गया था पुनर्गठित, इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करना हो गया  जरूरी, बागी गुट की इस बैठक में विधायकों और कोलकाता नगर निगम सहित तीन जिलों के 70 पार्षदों ने लिया हिस्सा, ताजा घटनाक्रम के बाद टीएमसी अब तीन गुटों में बंटी आ रही है नजर, पहला गुट ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला, दूसरा ऋतब्रत बनर्जी का गुट, जो अब बंगाल विधानसभा में है विपक्ष की भूमिका में, तीसरा गुट काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले करीब दो दर्जन लोकसभा सांसदों का, जिन्होंने नेशनल सिटिजंस पार्टी नाम के छोटे राजनीतिक दल में विलय कर संसद में एनडीए सरकार को समर्थन देने का बीते दिनों किया है फैसला 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal