PoliTalks News
बायोग्राफी

रामेश्वर लाल डूडी की जीवनी | Rameshwar Lal Dudi Biography in Hindi

04 अक्टूबर 2025
साझा करें:
रामेश्वर लाल डूडी की जीवनी | Rameshwar Lal Dudi Biography in Hindi

Rameshwar Lal Dudi Latest News – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान नेता रामेश्वर डूडी का शुक्रवार मध्यरात्रि को निधन हो गया. 2004 के लोकसभा चुनाव में अभिनेता धर्मेंद्र देओल को चुनाव में टक्कर देकर देशभर में चर्चा में आने वाले राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही किसानों की आवाज़ और जमीनी नेता के रूप में भी पहचाने जाते थे। 62 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह से जाना राजस्थान की राजनीति और किसान आंदोलन दोनों के लिए बड़ी क्षति है। अगस्त 2023 में ब्रेन हैमरेज के बाद वे कोमा में चले गए थे और तभी से लगातार अस्वस्थ थे। 4 अक्टूबर, 2025 को रामेश्वर डूडी … Read more

Rameshwar Lal Dudi Latest News – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान नेता रामेश्वर डूडी का शुक्रवार मध्यरात्रि को निधन हो गया. 2004 के लोकसभा चुनाव में अभिनेता धर्मेंद्र देओल को चुनाव में टक्कर देकर देशभर में चर्चा में आने वाले राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही किसानों की आवाज़ और जमीनी नेता के रूप में भी पहचाने जाते थे। 62 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह से जाना राजस्थान की राजनीति और किसान आंदोलन दोनों के लिए बड़ी क्षति है। अगस्त 2023 में ब्रेन हैमरेज के बाद वे कोमा में चले गए थे और तभी से लगातार अस्वस्थ थे। 4 अक्टूबर, 2025 को रामेश्वर डूडी दुनिया को अलविदा कह गए.

इस लेख में हम आपको राजस्थान के नौखा के पूर्व विधायक रामेश्वर लाल डूडी राय की जीवनी (Rameshwar Lal Dudi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

रामेश्वर लाल डूडी की जीवनी (Rameshwar Lal Dudi Biography in Hindi)

पूरा नाम रामेश्वर लाल डूडी
उम्र 62 साल
जन्म तारीख 1 जुलाई 1963
जन्म स्थान राजस्थान के बीकानेर
शिक्षा बी.कॉम.
कॉलेज बीजेएस रामपुरिया कॉलेज, बीकानेर
वर्तमान पद राजस्थान के नौखा के पूर्व विधायक और बीकानेर से पूर्व सांसद
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल कांग्रेस
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम जेठा राम डूडी
माता का नाम आशा देवी
पत्नी का नाम सुशीला देवी
बेटें का नाम एक बेटा
बेटी का नाम दो बेटियाँ
स्थाई पता मैसर्स जैता राम डूडी, पेट्रोल पंप, जैसलमेर रोड, बीकानेर, राजस्थान
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

रामेश्वर लाल डूडी का जन्म और परिवार (Rameshwar Lal Dudi Birth & Family)

रामेश्वर लाल डूडी का जन्म 1 जुलाई 1963 को राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा तहसील के बिरमसर में हुआ था. डूडी के पिता का नाम जेठा राम डूडी और माता का नाम आशा देवी था.

रामेश्वर लाल डूडी का विवाह 1983 में श्रीमती सुशीला देवी से हुआ है. उनके तीन संतान है. उन्हें एक बेटा और दो बेटियां है. रामेश्वर लाल डूडी हिन्दू है.

रामेश्वर लाल डूडी की शिक्षा (Rameshwar Lal Dudi Education)

रामेश्वर लाल डूडी ने 1985 में राजस्थान विश्वविद्यालय के बीजेएस रामपुरिया कॉलेज, बीकानेर से बी.कॉम. किया.

रामेश्वर लाल डूडी का राजनीतिक करियर (Rameshwar Lal Dudi Political Career)

रामेश्वर लाल डूडी की राजनैतिक यात्रा नब्बे के दशक से शुरू हुई. राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा पंचायत समिति  के प्रधान से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करने वाले रामेश्वर लाल ने सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए. जल्द ही अपनी राजनैतिक स्थिति को मजबूत करते हुए वे राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की श्रेणी में आ गए. राजनीति में ऐसा कम होता है जब कोई नेता इतने कम समय में ग्रामीण राजनीति से सीधे केंद्रीय राजनीति में अपनी भूमिका दर्ज करवा देता हो.

रामेश्वर लाल डूडी 1995 में पहली बार नौखा पंचायत समिति के प्रधान चुने गए. इस तरह रामेश्वर लाल 1995 से 1999 तक नौखा से प्रधान रहे. रामेश्वर लाल का कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से कुछ ज्यादा ही निकटता थी परिणाम यह हुआ कि नौखा से प्रधान रहते उन्हें सीधे लोकसभा के लिए कांग्रेस से टिकट मिल गया. 1999 के लोकसभा में वह बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार थे. अपने पहले चुनाव में डूडी की जीत हुई और इसी के साथ वे गांव की पंचायत से सीधे देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंच गए.

रामेश्वर लाल डूडी ने 1999 से 2004 तक लोकसभा में बीकानेर का प्रतिनिधित्व किया. वह 1999 से 2000 तक लोकसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य भी रहे. उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी. डूडी 2004 का चुनाव एक बार फिर से बीकानेर लोकसभा निर्वाचन सीट से लड़ा पर हार गए. क्योकि इस बार उनका मुकाबला किसी बड़े नेता से नहीं था और न ही किसी बड़े उद्योगपति या खिलाड़ी से. इस बार उनका मुकाबला फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र से था. धर्मेंद्र भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. उस चुनाव में वैसे तो डूडी की पराजय हुई पर हार के बाद भी वह देशभर में चर्चित नेता बन गए क्योकि उनका मुकाबला फिल्म जगत के विख्यात अभिनेता धर्मेंद्र से था.

रामेश्वर लाल डूडी ने 2013 में राजस्थान विधानसभा सदस्य के लिए नोखा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत गए पर 2018 में वह भाजपा के बिहारीलाल बिश्नोई से नोखा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए.

डूडी नोखा निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने के बाद राज्य की वसुंधरा राजे सरकार के समय राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे थे. उनका कार्यकाल पुरे पांच वर्ष का था. वर्ष 2022 में डूडी राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गए थे. राज्य में यह पद कैबिनेट मंत्री जितना शक्ति रखने वाला माना जाता है. अभी वह राजनीति में कुछ बड़ा करने ही वाले थे कि अगस्त, 2023 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और दो साल बीमार रहने के बाद 4 अक्टूबर, 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस लेख में हमने आपको राजस्थान के नौखा के पूर्व विधायक रामेश्वर लाल डूडी की जीवनी (Rameshwar Lal Dudi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal