PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी हुई लापता! वोटिंग के बाद से पति समेत गायब! देखें पूरा मामला

11 सितंबर 2026
साझा करें:
निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी हुई लापता! वोटिंग के बाद से पति समेत गायब! देखें पूरा मामला

राजस्थान निकाय चुनाव के बीच बारां में BJP प्रत्याशी अंतिमा यादव वोटिंग के बाद पति समेत लापता हो गईं. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

राजस्थान निकाय चुनाव से जुडी बड़ी खबर, बारां में वोटिंग के बाद BJP प्रत्याशी हुई गायब, बारां नगर परिषद चुनाव में मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही वार्ड-16 से भाजपा प्रत्याशी अंतिमा यादव और उनके पति संजय यादव के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला आया सामने,  दोनों बुधवार को आंबेडकर भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए निकले थे घर से, लेकिन मतदान के बाद  नहीं लौटे वापस घर, काफी देर तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और परिचितों के बीच तलाश की शुरू, इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि बुधवार शाम कुछ अज्ञात लोग अंतिमा यादव और उनके पति संजय यादव को अपने साथ लेकर गए, इसके बाद अंतिमा यादव की सास अंगुरी बाई ने बारां कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत कराई दर्ज और अज्ञात लोगों पर दोनों के अपहरण की जताई आशंका, वही पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की शुरू, वहीं प्रत्याशी की मां कृष्णा बाई भी थाने पहुंचीं और बेटी व दामाद के अचानक लापता होने पर जताई। चिंता,  अंतिमा यादव वार्ड-16 से भाजपा की प्रत्याशी हैं और यह वार्ड एससी महिला के लिए है आरक्षित, मतदान खत्म होने के तुरंत बाद भाजपा प्रत्याशी और उनके पति के लापता होने की घटना से इलाके के साथ-साथ चुनावी माहौल में भी बढ़ी है  हलचल, फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वे किन परिस्थितियों में लापता हुए और उन्हें कथित तौर पर अपने साथ ले जाने वाले लोग कौन थे 


Rajasthan Nikay Chunav 2026, Rajasthan Local Body Election 2026, Baran Nikay Chunav, Baran Nagar Parishad Election, BJP Candidate Missing, BJP Pratyashi Lapata, Antima Yadav Missing, Antima Yadav Husband Missing, BJP Candidate Kidnapping Suspected, Baran BJP Candidate, Rajasthan Election News, Baran Election News, Nikay Chunav Latest News, Rajasthan BJP News, BJP Candidate Missing After Voting

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal