PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

जयपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी और 3 बेटियों को मारकर फरार हुआ पति

11 सितंबर 2026
साझा करें:
जयपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी और 3 बेटियों को मारकर फरार हुआ पति

जयपुर के करधनी इलाके में पति ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी. चारों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद कर जांच शुरू की.

जयपुर के करधनी थाना इलाके से शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने,  यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की कथित तौर पर कर दी हत्या, चारों की हत्या सिर पर पत्थर से वार करने और मुंह पर चोट पहुंचाने के बाद की गई, वारदात के बाद खून को कपड़ों से साफ करने की भी बात आई है सामने, वही सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने किए शुरू, डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोविंद वाटिका स्थित प्लॉट नंबर ए-169 में राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों नंदनी, राधिका (17) और गौरी की हत्या कर दी, पुलिस को चारों के शव घर के अलग-अलग कमरों से मिले हैं, जिसके चलते शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने रात के समय जब परिवार सो रहा था, तब एक-एक कर पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी किया बरामद,  जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने सुबह करीब 7 बजे दूध वाले से दूध लिया था, इसके बाद वह घर से हुआ फरार, वारदात के बाद घर में आरोपी के बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा मौजूद मिले, पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद को हत्या की शुरुआती वजह मानकर मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है 


Jaipur Murder Case, Jaipur Family Murder Case, Jaipur Karadhani Murder Case, Jaipur Crime News, Rajasthan Crime News, Husband Kills Wife and Daughters, Jaipur Triple Murder, Jaipur Four Murder Case, Rahul Jha Jaipur, Geeta Jha Murder, Jaipur Latest News, Karadhani Crime News, Rajasthan Murder News, Jaipur Breaking News, Family Dispute Murder Jaipur

PoliTalks News - Authoritative News Portal