PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में मेयर चुनाव का फाइनल मुकाबला आज, जोधपुर में होगा बड़ा खेल! निर्दलीय तय करेंगे बाजी

25 सितंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान में मेयर चुनाव का फाइनल मुकाबला आज, जोधपुर में होगा बड़ा खेल! निर्दलीय तय करेंगे बाजी

राजस्थान मेयर चुनाव 2026: आज होगा फाइनल मुकाबला, जोधपुर में होगा बड़ा खेल, निर्दलीय तय करेंगे बाजी

राजस्थान के नगर निकाय चुनावों से जुड़ी बड़ी खबर, आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के महापौर तथा कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुआ चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चारों निकायों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम किए जाएंगे घोषित, जयपुर नगर निगम में भाजपा के सुनील कोठारी और कांग्रेस की सुनीता मावर के बीच है मुकाबला, भाजपा के पास 150 में से 78 पार्षद होने के कारण उसका पलड़ा माना जा रहा भारी, वहीं जोधपुर में मुकाबला है बेहद दिलचस्प, यहां भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी आमने-सामने हैं, 100 सदस्यीय निगम में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद हैं, जबकि निर्दलीय और आरएलपी पार्षदों की भूमिका मानी जा रही है निर्णायक, कोटा में भाजपा की अनुसुईया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन के बीच है सीधा मुकाबला, जहां भाजपा के पास 57 पार्षद होने से उसका संख्याबल  है मजबूत,  वही दूसरी ओर नवगठित सुकेत नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष चुना जाएगा, यहां 25 वार्डों में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और 4 निर्दलीय पार्षद हैं, ऐसे में निर्दलीयों के समर्थन से ही अध्यक्ष पद का फैसला होने की है संभावना,  चारों निकायों में भाजपा-कांग्रेस ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है और क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए बनाई गई पूरी रणनीति, ऐसे में आज होने वाले ये चुनाव राजस्थान की स्थानीय राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं और दोपहर बाद आने वाले नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं 


Rajasthan Mayor Election 2026, Rajasthan Mayor Election, Jaipur Mayor Election 2026, Jodhpur Mayor Election 2026, Kota Mayor Election 2026, Jodhpur Mayor Election, Jaipur Mayor Election, Kota Mayor Election, Rajasthan Nagar Nigam Election, Rajasthan Municipal Election 2026, Jodhpur Mayor Result 2026, Jaipur Mayor Result 2026, BJP Congress Mayor Election, Rajasthan Local Body Election, मेयर चुनाव 2026, राजस्थान मेयर चुनाव, जोधपुर मेयर चुनाव, जयपुर मेयर चुनाव, कोटा मेयर चुनाव, राजस्थान नगर निगम चुनाव, जोधपुर मेयर चुनाव 2026

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal