पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला तीखा हमला, अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की आज हुई प्रेस वार्ता के समर्थन में कही बड़ी बात, राहुल गांधी का आज की प्रेस वार्ता में बोला हुआ एक-एक लफ्ज़ करोड़ों देशवासियों की ही भावना है, जो भाजपा और श्री ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियों के कारण खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं, देश के संविधान ने भारतवासियों को वोट की ताकत दी थी, लेकिन मोदी सरकार लोकशाही को नादिरशाही में बदलने की कोशिशों में लगी हुई है, जो बातें राहुल जी इतने सालों से बोलते आ रहे हैं, अब वो एक-एक कर सार्वजनिक होने लगी हैं और जनता के बीच भयंकर आक्रोश पैदा कर रही हैं, अशोक गहलोत ने आगे कहा- एजेंसियों पर कब्जा, संस्थानों पर कब्जा, अब वोट पर कब्जा, भाजपा की नीयत और इरादे पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं, जब पूरा तंत्र, पूरी मशीनरी सत्ताधारी दल की जेब में हो, तब भी बिना डरे, बिना झुके, हर हमले और अपमान को सहते हुए जो एक आवाज लगातार इनकी पोल खोल रही है, वह राहुल गांधी की आवाज है, देश के सभी राजनीतिक दलों में जो भी लोग सचमुच लोकतंत्र के समर्थक हैं, अब समय आ गया है कि वे सब एक संकल्प लेकर श्री राहुल गांधी का साथ दें, उनके हाथ मजबूत करें, जिससे इस लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को हटाया जा सके
‘वोट पर कब्जे की कोशिश!’- राहुल के सुर में सुर मिलाकर अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर हमला

Ashok Gehlot I Rahul Gandhi I Congress I Gyanesh Kumar I








