PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'वोट चोरी' और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर 29 सितंबर को होगी CWC की बड़ी बैठक

24 सितंबर 2026
साझा करें:
'वोट चोरी' और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर 29 सितंबर को होगी CWC की बड़ी बैठक

'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस का महामंथन, 29 सितंबर को CWC की बड़ी बैठक | Election Commission

कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस आलाकमान ने बुलाई CWC की बैठक,  29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक,  वोट और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर होगा मंथन, कांग्रेस की सबसे पावरफुल कमेटी सीडब्ल्यूसी में ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस एक प्रस्ताव ला सकती है, इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी होगी चर्चा, इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, KC वेणुगोपाल, सचिन पायलट समेत सभी सीडब्ल्यूसी के मेंबर होंगे शामिल, वही इस बैठक को लेकर कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा- 'वोट चोरी' के मुद्दे और भारत निर्वाचन आयोग पर लगाए गए आरोपों पर चर्चा के लिए 29 सितंबर को नई दिल्ली में एआईसीसी (AICC) मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाई गई है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal