राजस्थान, होटल और रशिया! प्रेमचंद बैरवा को लेकर किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान

kirodi lal meena on premchand bairwa
5 Oct 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी सबसे बड़ी खबर, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरे हो रही है वायरल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की एक पोस्ट से राजस्थान की सियासत में उठ गया एक सियासी बवंडर, सुप्रिया श्रीनेत ने कल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है एक पोस्ट, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बीजेपी, राजस्थान, दिल्ली, ले मेरिडियन होटल और रशिया !!! उनके इस पोस्ट के बाद निकाले जा रहे है कई सियासी मायने, वही प्रेमचंद बैरवा को लेकर हो रही अफवाओं पर बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने उनके बचाव में दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- निरंतर जनसेवा कर रहे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के विषय में सफेद झूठ बोलकर अफवाह फैला रहे हैं,ऐसा करने वाले समाज और प्रदेश की राजनीति को दूषित कर रहे हैं, मैं ऐसी निंदित व कुत्सित राजनीति करने वालों की भर्त्सना करता हूं, ये भूता: विघ्नकर्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया यह भी पढ़े: भजनलाल सरकार में 4 मंत्रियों की होगी छुट्टी! क्या किरोड़ी लाल मीणा बनेंगे उप मुख्यमंत्री ?