राजस्थान के बारां जिले से किसान नेता और भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा से जुड़ी बड़ी खबर, नाहरगढ़ में वनकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस नरेश मीणा की तलाश में जुटी, इसी मामले को लेकर मंगलवार सुबह एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें नरेश मीणा के पैतृक गांव अटरू थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित उनके घर पहुंचीं, लेकिन नरेश मीणा घर पर नहीं मिले, पुलिस के अचानक भारी जाब्ते के साथ पहुंचने और तलाशी लेने पर उनके पिता कल्याण सिंह मीणा और अन्य परिजनों ने कड़ी नाराजगी जताई, इस दौरान पुलिस अधिकारियों और परिजनों के बीच हुई तीखी बहस, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, नरेश मीणा के पिता ने कहा- घर में बुजुर्गों और बहन-बेटियों का रहना है, ऐसे में बिना पूर्व सूचना के इस तरह अचानक पुलिस के पहुंचने से परिवार दहशत में है और कानून की भी अपनी गरिमा होती है, वहीं पुलिस अधिकारियों ने मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का हवाला देते हुए कार्रवाई को उचित बताया, वही दूसरी ओर नरेश मीणा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि वे गांव में ही मौजूद हैं और पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, साथ ही उन्होंने खुद को भगोड़ा मानने से किया था इनकार
नरेश मीणा को गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस, लेकिन... देखें पूरी खबर

Naresh Meena, Naresh Meena News, Naresh Meena Arrest, Baran News, Rajasthan News









