Rajasthan Politics: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रतापगढ़ दौरे को लेकर तीखा हमला बोलते हुए इसे महज एक 'सैर-सपाटा' करार दिया, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- मुख्यमंत्री जी, जयपुर में ज्यादा गर्मी होने पर आप सैर-सपाटा करने प्रतापगढ़ पहुंचे, आशा है कि प्रतापगढ़ में आप उन पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे जिनके 16 बच्चे मेडिकल सुविधाएं न मिलने के कारण अकाल मृत्यु के शिकार हो गए, आप उन जिम्मेदार सरकारी लोगों की भी जवाबदेही तय करेंगे जिनकी लापरवाही से इन परिवारों ने अपने नौनिहालों को खो दिया है, अन्यथा आपका ये सैर-सपाटा केवल फोटो अपॉर्चुनिटी साबित होगा, बता दें कुछ दिनों पहले टीकाराम जूली ने अज्ञात बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के माता पिता से मिलकर दुःख बांटा था, उस समय जूली ने आरोप लगाया था कि सत्ता पक्ष का कोई भी जिम्मेदार नेता यहाँ सांत्वना देने तक नहीं पहुँचा
'फोटो अपॉर्चुनिटी नहीं, जवाबदेही तय करें'- 16 बच्चों की मौत पर जूली ने मुख्यमंत्री को घेरा

'मुख्यमंत्री जी, सैर-सपाटा छोड़िए और परिवारों का दर्द बांटिए': नेता प्रतिपक्ष का तीखा वार








