पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, भगवंत मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, मंत्री संजीव अरोड़ा पर आज सुबह ही ED ने की थी रेड, रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों में हुई, वही अब पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से किया है अरेस्ट, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा उल्लंघन और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों के तहत की है यह कार्रवाई, जांच के तहत लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी की गई रेड, इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया है आरोप, वही अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर कहा- हाल ही में अशोक मित्तल के यहां ED रेड हुई और अगले ही दिन उन्हें बीजेपी में शामिल करवा लिया गया, उनके मुताबिक इससे साफ है कि रेड का मकसद चोरी का पैसा ढूंढना नहीं, बल्कि नेताओं पर दबाव बनाना था, उन्होंने संजीव अरोड़ा का जिक्र करते हुए कहा- वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए, इसलिए उनके यहां फिर से रेड करवा दी गई
भगवंत मान सरकार में इस मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

Punjab I Punjab Politics I sanjeev Arora I Bhagwant Mann









