राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिया बयान, इसके साथ ही कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर भी मंत्री दिलावर ने किया पलटवार, जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान जब मदन दिलावर से पूछा कि नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े आरोपियों के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं, इस पर मदन दिलावर ने जवाब देते हुए कहा- मेरा फोटो आपके साथ भी होगा, कौन कैसा होता है? इसकी जानकारी नहीं होती है, वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा की ओर से इसको लेकर की जा रही बयानबाजी पर मदन दिलावर ने कहा- मेरी अगर डोटासरा के साथ फोटो है, अगर वो बेईमान हैं, तो मैं बेईमान नहीं हो जाउंगा, इसके साथ ही पेपर लीक को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मदन दिलावर ने कहा- ये लोग वो हैं, जो 'नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली' जैसे हैं, सारे पेपर कांग्रेसियों ने बेच दिए, कई जेल में बैठे हैं और अभी और जेल जाएंगे, यह भाजपा की है सरकार, हमेशा कठोर कार्रवाई की है और आगे भी करेगी,यह पेपर लीक भारत सरकार का मामला है, राजस्थान सरकार का नहीं है, हमारी सरकार ऐसे मामलों में हमेशा सख्ती बरती आई है
दिलावर ने कांग्रेसियों को बताया 'पेपर चोर', डोटासरा को लेकर कह दी बहुत बड़ी बात

Rajasthan I Madan Dilawar I NEET I Paper Leak









