PoliTalks News
बड़ी खबर

आरक्षण को लेकर जसकौर के बयान पर किरोड़ीवार- छोड़ना है तो सांसद की आरक्षित सीट से दें इस्तीफा

16 अप्रैल 2022
साझा करें:
आरक्षण को लेकर जसकौर के बयान पर किरोड़ीवार- छोड़ना है तो सांसद की आरक्षित सीट से दें इस्तीफा

Politalks.News/Rajasthan. दौसा से बीजेपी सांसद (BJP MP) और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा (Jaskaur Meena) ने आरक्षण (Reservation) को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. सांसद जसकौर मीणा ने संपन्न लोगों की तरफ से आरक्षण छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि, ‘मेरी तरह सक्षम लोगों को आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए, मैं ना तो कॉलेज में पढ़ी, ना स्कूल में पढ़ी, अब जब मैं सांसद बन गई तो मैंने अपने बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाया.’ जसकौर मीणा के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) ने कहा कि, ‘अगर वे छोड़ रहीं हैं तो … Read more

Politalks.News/Rajasthan. दौसा से बीजेपी सांसद (BJP MP) और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा (Jaskaur Meena) ने आरक्षण (Reservation) को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. सांसद जसकौर मीणा ने संपन्न लोगों की तरफ से आरक्षण छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि, ‘मेरी तरह सक्षम लोगों को आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए, मैं ना तो कॉलेज में पढ़ी, ना स्कूल में पढ़ी, अब जब मैं सांसद बन गई तो मैंने अपने बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाया.’ जसकौर मीणा के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) ने कहा कि, ‘अगर वे छोड़ रहीं हैं तो सांसद की आरक्षित सीट से इस्तीफा दें ताकि उपचुनाव हो और दूसरे को मौका मिले.’

दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जब सांसद जसकौर मीणा से संपन्न लोगों की ओर से आरक्षण छोड़े जाने से जुड़ा सवाल किया गया तो जसकौर मीणा ने आरक्षण को लेकर अपने मन की बात साझा करते हुए कहा कि जो लोग सक्षम और संपन्न हो रहे हैं वह आरक्षण का फायदा जरूर छोड़ेंगे. इस दौरान खुद का उदाहरण देते हुए जसकौर मीणा ने कहा कि मैं खुद आरक्षण छोड़ चुकी हूं. लोकसभा सांसद मीणा ने यह भी कहा कि, ‘मैं न तो स्कूल में पढ़ी न कॉलेज में ज्यादा पढ़ी. लेकिन जिस तरह नदी में पत्थर रगड़कर अच्छे आकार में आ जाता है उसी तरह वो भी लगातार चलते-चलते सक्षम हुई. अब जब मैं सांसद बन गई तो मैंने अपने बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाया.’

यह भी पढ़े: अगर हम निकम्मे थे, काम नहीं कर रहे थे तो कर देते ना सरकार भंग- गहलोत का मोदी-शाह पर निशाना

लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने इस दौरान यह भी कहा कि समाज में सभी को ध्यान देना चाहिए कि अगर आप सक्षम हैं तो कम से कम 5 बच्चों की पढ़ाई का खर्चा जरूर उठाएं. जसकौर ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वे खुद इस साल 158 बच्चों की स्कूल की फीस किताबों और अन्य दूसरा खर्चा उठा रही हैं. मीणा के अनुसार अगले साल इस संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी. बता दें कि जसकौर मीणा दौसा की एसटी सुरक्षित सीट से ही सांसद हैं. लेकिन वो कहती हैं कि वे भाजपा की विचारधारा को आत्मसात किए हुए हैं. इसलिए वे ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ में भरोसा रखती हैं. इसमें जब तक सब का प्रयास नहीं जुड़ेगा तब तक यह संभव नहीं हो पाएगा.

लोकसभा सांसद जसकौर मीणा के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी व मीणा समाज के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि, ‘यह उनका अपना बयान है. लेकिन, अभी वे सक्षम नहीं हुए हैं। अभी उन्हें और जरूरत है. ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, ऐसे बयानों का कोई तुक नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर वे छोड़ रहीं हैं तो सांसद से इस्तीफा दें ताकि उपचुनाव होगा और दूसरे को मौका मिलेगा.’ आपको बता दें, दौसा लोकसभा की सीट एसटी के लिए आरक्षित है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal