‘भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया, क्योंकि हमारे…’ -कर्नल सोफिया कुरैशी का बड़ा बयान

operation sindoor
8 May 2025
Operation Sindoor:  भारत और पाकिस्तान तनाव के बिच बड़ी खबर, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारत के विदेश मंत्रालय ने की प्रेस वार्ता, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की प्रेस वार्ता, जानकारी देते हुए बताया कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश की, भारत ने पाकिस्तान में जवाबी कार्रवाई की, वही कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा- भारत ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम पर किए गए हमलों को नाकाम किया, भारत ने पाक के रडार सिस्टम को निशाना बनाया और लाहौर के डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया, साथ ही उन्होंने बताया कि एलओसी पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बढ़ा दी है, इस हमले में 16 लोगों की हुई मौत, हमने पाकिस्तान को पहले ही चेतावनी दी थी, पाकिस्तानी सेना ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया, इसकी जवाबी कार्रवाई में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया, इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा- तनाव की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम अटैक से शुरू हुई, पाकिस्तान के मंत्रिओं ने आतंकिओं से माना रिश्ता, पठानकोट मामले में भी हमने पाकिस्तान को दिए है सबूत, उनकी पहचान आतंक के गढ़ के तौर पर है, पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों को बचाता है, पाकिस्तान ने TRF का किया है समर्थन यह भी पढ़े: कर्नल सोफिया कुरैशी की जीवनी | Colonel Sophia Qureshi Biography in Hindi