अगर है हिम्मत तो बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाएं – दीदी का कांग्रेस को खुला चैलेंज

Mamata Banerjee big statement
3 Feb 2024
Mamata Banerjee big statement: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन की राह छोड़ने के बाद अब सीट शेयरिंग का मुद्दा गड़बड़ाने लगा है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी प्रदेश में कांग्रेस की डिमांड पर सहमत नहीं हो पा रही है और न ही कांग्रेस पीछे हट रही है. बात बनती न देख ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाने की बात कही है. दीदी ने कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वो बनारस और प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी को हराकर दिखाएं. बंगाल सीएम ने कांग्रेस को 40 सीटों के भीतर सिमटने का दावा भी किया है. https://www.youtube.com/watch?v=8f_gryInf74 40 सीटों के भीतर सिमटने का किया दावा  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है. मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी. ममता ने आगे कहा कि ममता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है. अगर उसमें हिम्मत है तो बनारस और प्रयागराज में भाजपा को हराकर दिखाए.  खुद को गठबंधन का हिस्सा बताया दीदी ने  यहां ये भी गौर करने वाली बात है कि ममता ने खुद को गठबंधन का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी, लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया. हम I.N.D.I.A गठबंधन में हैं लेकिन उसके बावजूद मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई. मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला. यह भी पढ़ें: किसी को एक सीट भी नहीं दूंगी… ममता बनर्जी ने किस पर किया ये करारा वार  ममता ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है. जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं. दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले थे.  गौरतलब है कि ममता ने ये बयान तब दिया है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बंगाल से निकली है. हाल में ममता बनर्जी को लेकर सवाल पूछे जाने पर राहुल ने भी ममता को गठबंधन का हिस्सा बताया था. राहुल गांधी ने कहा था कि न तो हमने इंडिया गठबंधन छोड़ा है और न ही ममता बनर्जी ने. हमारे बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है और जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा.  दो सीटें देने पर अड़ी है टीएमसी इससे पहले ममता ने 24 जनवरी को लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकराया दिया और हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले बीजेपी को हराएंगे. वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में 10 से 12 सीटों की मांग कर रही है, जबकि टीएमसी केवल दो सीटें देने पर अड़ी है. यह वे सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीता था.