राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि चुनावों में हार सामने देखकर भाजपा बौखला गई है और अब सत्ता के संरक्षण में खुलेआम राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, कांग्रेस नेता ने कहा- नगर निकाय चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा, बामनवास प्रधान श्रीमती शशिकला मीणा द्वारा चुनावी आमसभा में भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी की मौजूदगी में जनता को यह धमकी देना कि “भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं किया तो थाने के चक्कर काटोगे”, लोकतंत्र नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में खुली राजनीतिक गुंडागर्दी है, सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र को अपनी जागीर और सरकारी तंत्र को पार्टी का हथियार समझ लिया है और चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर मूकदर्शक बना हुआ है, मुख्यमंत्री जी, यह केवल अहंकार नहीं है, यह भाजपा को नगर निकाय चुनाव में सामने दिखाई दे रही करारी हार की बौखलाहट है, याद रखिए, जिन थानों का डर दिखाकर आप वोट मांग रहे हैं, वही जनता अपने वोट की ताकत से आपकी अहंकारी सत्ता को सिंहासन से उतारेगी, राजस्थान की जनता डरने वाली नहीं है, इस चुनाव में भाजपा की धमकियों, तानाशाही और सत्ता के दुरुपयोग का हिसाब भी होगा और वह भी ब्याज सहित
‘वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’! टीकाराम जूली ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, मचा सियासी घमासान

राजस्थान निकाय चुनाव: टीकाराम जूली का BJP पर हमला, ‘वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’ का आरोप









