PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मैं अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसना जानता हूं तो...'- मंत्री किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान

10 जून 2026
साझा करें:
'मैं अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसना जानता हूं तो...'- मंत्री किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान

Kirodi lal meena I Rajasthan I Congress I Govind Singh dotasara 

भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, बीज घूसकांड को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश का सियासी पर है हाई, बीज कंपनियों पर छापेमारी के बाद पैसा लेकर सैंपल पास करवाने के मामले में एसीबी की कार्रवाई के बाद, कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा से भी मांगा है इस्तीफा, इस पूरे मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसमें मंत्री की है मिलीभगत, वही अब मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- मेरा तिलमात्र भी, ज़रा सा भी कहीं इस पूरे घपले-घोटाले में शामिल होना साबित हो जाए, तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं और मंत्री पद छोड़ने के लिए भी हूं तैयार, इससे बड़ी बात मैं और क्या कह सकता हूं, अब मेरे साथ कोई चले और बाद में क्या-क्या कारनामे करे, इसका मुझे कैसे पता लग सकता है? कोई व्यक्ति मेरे साथ चलता है, मुझे सूचनाएं देता है और बाद में ऐसे घपले करता है, तो उससे हमें सबक मिला है और आगे हम इस बात का ध्यान रखेंगे, अगर मैं कृषि मंत्री रहते हुए किसानों की मदद न करूं और इस तरह की छापेमारी न करूं, तो किसान लुट जाएंगे, किसानों के हितों की रक्षा करना मेरा धर्म भी है और मेरा कर्म भी है, मंत्री किरोड़ी ने कहा- ये मेरे बढ़ते हुए कदम के कारण विरोधियों में घबराहट है, मैं किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ता हूं, मंत्री हो, संत्री हो, व्यापारी हो, अधिकारी हो, मैं घबराने वालों में से नहीं हूं, सांच को आंच नहीं आने वाली, किरोड़ीलाल की विजय होगी और भ्रष्टाचारियों का नाश होगा, मैं अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसना जानता हूं तो चक्रव्यूह से निकलना भी जानता हूं

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal