बीज घूसकांड को लेकर गरमाई राजस्थान की राजनीति, बीज कंपनियों पर छापेमारी के बाद पैसा लेकर सैंपल पास करवाने के मामले में एसीबी की कार्रवाई के बाद, कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा से मांगा इस्तीफा, प्रदेश कांग्रेस ने मंत्री किरोड़ी पर सीधा निशाना साधते हुए पूरे मामले में उनकी मिलीभगत होने के लगाए आरोप, प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अब क्या बचा है, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी? इस्तीफा दीजिए, सीकर में संदीप पर आपके नाम से लाखों की उगाही का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन आपने बचाने की कोशिश की, अब संदीप का नाम ACB की जांच में आ गया है सामने, आपके करीबी गिरफ्तार बीज निगम के पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई की कथित बातचीत में कहा जा रहा है साफ, संदीप वाले लफड़े से सारा मामला हो गया उजागर, गंगानगर वाला पेमेंट मंत्री जी को कुछ नहीं आया, मीडिया के सामने जिस टीम (संदीप और रजनीश) आप थपथपा रहे थे पीठ, क्या ये संदीप इस पूरे उगाही तंत्र में है एक और सबसे अहम किरदार ? सबसे बड़ा सवाल ये है कि सीकर में उगाही के आरोपी संदीप के पकड़े जाने और FIR दर्ज होने के बाद भी मंत्री जी उसके बचाव में क्यों उतरे? खुद मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था सीकर में हमारी टीम (संदीप व रजनीश) ने पूरी निष्ठा से किया है कार्य, आज संदीप का नाम करोड़ों के रिश्वतकांड की जांच में आ रहा है सामने और मंत्री जी के इशारे पर संदीप को छुड़ाने वाले जुगल किशोर स्वयं पहुंच चुके हैं जेल, पहले छापेमारी, फिर सेटिंग, उगाही, FIR, गिरफ्तारियां और अब कॉल रिकॉर्डिंग में सब कुछ हो चुका है स्पष्ट, किरोड़ी जी कृषि मंत्री के पद पर बने रहने का आप खो चुके हैं नैतिक अधिकार, अब सफाइयों का नहीं, जवाबदेही का है समय, अगर जरा सी भी बची है नैतिकता तो तत्काल दीजिए इस्तीफा, नहीं तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को करना चाहिए बर्खास्त
कांग्रेस ने मंत्री किरोडी से मांगा इस्तीफा, CM से की बर्खास्त करने की मांग, जानें क्या है वजह ?

Rajasthan Congress I Govind Singh Dotasara I Kirodi Lal Meena I Bhajan Lal Sharma I Rajastha Bjp I Rajasthan Politics I Breaking News I








