देखें, विधायक दानिश अबरार ने कैसे किया बजरी माफिया और पुलिस के गठजोड़ का खुलासा

2 Feb 2020
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों पुलिस की मिलीभगत से चल रहे अवैध बजरी खनन का खुलासा शुक्रवार सुबह खुद स्थानीय विधायक दानिश अबरार (Danish Abrar) ने किया. हुआ यूं कि विधायक अबरार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से अपने विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर जा रहे थे. इस दौरान क्षेत्र के बगडी टोल नाके के पास पुलिसकर्मी बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रोली चालकों से अवैध वसूली कर वाहनों को निकलवा रहे थे. इसी बीच विधायक की गाडी देखते ही एक दिशा में बजरी माफिया तो दूसरी दिशा में पुलिसकर्मी भागने लगे. यह भी पढ़ें: दानिश ने एक बार फिर की अपनी ही सरकार की कार्यशैली उजागर, बजरी माफिया और पुलिस की सांठ-गांठ का किया खुलासा