कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का बड़ा बयान, कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को लेकर बोले सचिन पायलट, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर कहा- हम सब साथ में काम करते थे, आज वो दूसरे दल में गए हैं, उनका फैसला सही था या गलत था, ये जनता करेगी तय, मैंने पहले भी कहा कि जो तकदीर में लिखा है वो कोई छीन नहीं सकता और जो नहीं लिखा है वो कोई दे नहीं सकता, पद तो आते हैं चले जाते हैं लेकिन लोगों के दिलों में अपने काम से अगर आप कोई छाप छोड़ते हैं तो सबसे बड़ी पूंजी वही है, वही इसके आलावा जब सचिन पायलट से पूछा गया कि आपको दिल्ली की राजनीति में ज्यादा दिल लगता है या राजस्थान की राजनीति में? इस पर उन्होंने कहा- मैं राजस्थान से विधायक हूं, जिन लोगों ने मुझे चुना है, मेरी पहली प्राथमिकता हैं वो लोग, बाकी मेरी पार्टी ने मुझे दायित्व दिया हुआ है,अभी मुझे केरल में चुनाव देखने के लिए कहा गया है, वहां हम सरकार बनाएंगे
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर बोले सचिन पायलट- ‘आने वाले समय में….’, जानें पूरी खबर
https://www.youtube.com/shorts/WC2qMeNlj5U