PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'इंदिरा गांधी होतीं तो बीजेपी पर बैन लगा देतीं'- अशोक गहलोत का बड़ा बयान

15 जून 2026
साझा करें:
'इंदिरा गांधी होतीं तो बीजेपी पर बैन लगा देतीं'- अशोक गहलोत का बड़ा बयान

गहलोत का आरोप- हिंदुत्व के नाम पर लोगों को भड़का रही बीजेपी

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, गहलोत ने बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का लगाया आरोप,  जयपुर में मौलाना अबुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से रविवार को आयोजित 'नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस एवं सम्मान समारोह' में गहलोत ने दिया बड़ा बयान, कहा- बीजेपी राजनीतिक पार्टी होकर धर्म की कर रही है राजनीति,  उत्तरप्रदेश में विधानसभा की 403 सीट हैं, आप एक भी सीट मुसलमान को नहीं दे रहे हो, दिखावे के लिए ही 5 सीट दे देते, यह देशवासियों को बताना चाहते हैं कि देखो हम हिंदुत्व की पार्टी हैं,  मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज खान जैसे नेताओं को इन्होंने घर बैठा दिया, यह लोग संविधान की शपथ लेते हैं, संविधान में सभी धर्म और जातियों के सम्मान की बात है, संविधान के अनुसार- आप धर्म के नाम पर नहीं कर सकते हो राजनीति, गहलोत ने कहा-  इनकी सोच है कि हिंदुओं को हिंदुत्व के नाम पर भड़काओ और राज करो, अगर आज इंदिरा गांधी जैसी नेता पीएम होती तो बीजेपी पर बैन लगा देती 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal