PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

झुकती है सरकार, बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए- प्रयागराज दौरे से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला

07 अगस्त 2026
साझा करें:
झुकती है सरकार, बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए- प्रयागराज दौरे से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला

Rahul Gandhi I Congress I Chatro Ki Gunj I Political News I Indian Politics I Politalks News I Breaaking News I Up Politics I

कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रपिपक्ष राहुल गांधी कल 8 अगस्त को जाएंगे उत्तरप्रदेश के प्रयागराज, राहुल गांधी यहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर युवाओं से करेंगे बातचीत, कल शाम प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में होगा राहुल गांधी का कार्यक्रम, राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को अब विवाद के बाद प्रशासन ने दे दी है अनुमति, प्रयागराज दौरे से पहले आज राहुल गांधी ने एक्स पर एक विडियो पोस्ट कर कहा- प्रयागराज आ रहा हूं, देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान करते हैं तैयारी, एक बात है  साफ़, यहां का हर छात्र जानता है कि सिस्टम हो चुका है बेईमान, आपकी मेहनत में नहीं कोई कमी, कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो आपकी मेहनत का नहीं देती दाम , पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं, कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर उठी आवाज़ और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर चलीं लाठियाँ, सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए, आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा, यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए, कल प्रयागराज में आ रहा हूं यही बात करने, बता दें इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कोटा और देहरादून में छात्रों से हो चुके हैं रूबरू


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal