



हरियाणा विस चुनाव : एग्जिट पोल के नतीजे
हरियाणा में 66.96 प्रतिशत वोटिंग -
हरियाणा में कुल 66.96 फीसदी मतदान हुआ है. यह 2019 में हुए विस चुनाव से 1.24 प्रतिशत कम है. अमुमन जब वोटिंग शेयर गिरता है तो सरकार रिपीट होती है. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में यह रिवाज भी मिथ्या होते नजर आ रहा है. पिछले विस चुनाव में 68.20 प्रतिशत मतदान हुआ था.
जम्मू-कश्मीर में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर -
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन सबसे बड़े दल के तौर पर उभर रहे हैं. हालांकि गठबंधन बहुमत से 5-7 सीटें दूर रहता दिख रहा है. कांग्रेस गठबंधन को औसतन 40-42 सीटें मिल रही है. 90 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बहुमत 46 सीटों पर मिलेगा. बीजेपी 27 सीटों के करीब है. पीडीपी को 7 और अन्य को 15 के करीब सीटें मिल रही है. एक संभावना ये भी है कि पीडीपी और सभी निर्दलीय + अन्य को मिलाकर बीजेपी सरकार बना ले. हालांकि निकट भविष्य में सरकार के डगमगाने का खतरा हमेशा रहेगा. फिर भी राजनीति में संभावनाओं के लिए काफी जगह है.
जम्मू-कश्मीर में 63.88 प्रतिशत वोटिंग -
जम्मू-कश्मीर में तीनों चरणों में कुल 63.88 फीसदी मतदान हुआ है. यह 2014 में हुए अंतिम विस चुनाव से 2.52 प्रतिशत कम है. पिछले विस चुनाव में 66.4 प्रतिशत मतदान हुआ था. प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य में यह विधानसभा का पहला चुनाव है.

