अपने नेताओं को बचाना चाहती है मोदी सरकार, चुनाव में हार सामने देख बौखलाई बीजेपी – पायलट

sachin pilot
29 Apr 2023
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से उनके जयपुर स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में एक दम से हलचल मची. हालांकि इस मुलाकात को सचिन पायलट ने अनौपचारिक बताया और मुलाकात के बाद विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश में एआईसीसी द्वारा लगाए गए तीन सह - प्रभारियों के सवाल पर कहा कि समय-समय पर संगठन में बदलाव होते रहते हैं. विधानसभा चुनाव छह महीने दूर हैं, इसलिए लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसका अच्छा संकेत जाएगा. https://www.youtube.com/watch?v=ngDBUVYdlQA एआईसीसी के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता जाएं धरातल पर सचिन पायलट ने कांग्रेस नेताओं को सुझाव देते हुए कहा कि एआईसीसी के प्रतिनिधि और संगठन के कार्यकर्ता धरातल पर जाएं, कार्यकर्ताओं की भावना को समझें, मैंने खुद भी एआईसीसी में सुझाव दिए हैं. मुझे लगता है की मेरे द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करना चाहिए. अपने नेताओं को बचाना चाहती है केंद्र सरकार पायलट ने देश की मौजूदा राजनीति के सवाल पर कहा की देश में मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. देश में महंगाई बेरोजगारी पहलवानों का धरना ज्वलंत मुद्दा है. पहलवानों के मामले में कोर्ट के दखल के बाद एफआईआर दर्ज हो रही है. खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, उनके द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं, फिर भी केंद्र सरकार काम नहीं कर रही है. यह भी पढ़ेंः राजस्थान से राजनीति के रावण को हटाना होगा, गरीबों को भिखारी समझ रही गहलोत सरकार-शेखावत इससे स्पष्ट है कि अपने नेताओं को केंद्र सरकार बचाना चाहती है. देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है. केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है. कर्नाटक चुनाव में हार सामने देखकर बौखलाई बीजेपी पायलट ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को विषकन्या बताए जाने के मामले की निंदा करते हुए कहा की सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं वे कद्दावर नेता हैं, उनके लिए इस तरह की भाषा निंदनीय और शर्मनाक है. चुनाव अपनी जगह है लेकिन भाषा का स्तर नहीं गिरना चाहिए. कर्नाटक चुनाव में हार सामने देखकर बीजेपी बौखलाई हुई है. कर्नाटक चुनाव में जिस तरह से प्रचार चल रहा है उससे लग रहा है वहां स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी. सीपी जोशी से मुलाकात थी पूरी तरह अनौपचारिक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से हुई मुलाकात को लेकर पायलट ने कहा की यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक थी. आज सीपी जोशी की तरफ से प्रसादी का आयोजन रखा गया है. आज शाम को इस कार्यक्रम में जाना संभव नहीं हो पाएगा इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की है.