नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर इन दिनों देश में गर्माई हुई है सियासत, मानसून सत्र के पांचवे दिन भी आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामेदार रही, इसी बीच आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीतों दिनों प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र के साथ पत्रकारों के वार्ता की, इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किया गया बल प्रयोग और अब उन्हें मिलना चाहिए इंसाफ, एक छात्र को उस समय लगी पैलेट गन, जब वह हाथ में तिरंगा लेकर कर रहा था शांतिपूर्ण प्रदर्शन, इस छात्र की नहीं खुल रही है एक आंख और उसे उस आंख से नहीं दे रहा है दिखाई, इन छात्रों की नहीं थी कोई गलती, फिर भी उन पर की गई कार्रवाई, कांग्रेस और प्रदर्शनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगें- पहली, जिस वजह से पेपर हुआ लीक उसके लिए हटाया जाए जिम्मेदार व्यक्ति को, दूसरी, छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई, तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हजारों छात्रों से मांगें माफी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरे विवाद की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते, धर्मेंद्र प्रधान इस आपराधिक शिक्षा व्यवस्था का हैं प्रतीक, शिक्षा व्यवस्था के पतन की जिम्मेदारी है उन्हीं पर, देश में हजारों छात्र हैं सड़कों पर, इसकी वजह हैं वही, उन्हें जाना होगा, घायल छात्रों को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए, छात्रों को डराने-धमकाने के बजाय सुना जाना चाहिए उनकी मांगों को
हाथ में तिरंगा था फिर भी चलाई गई पैलेट गन- घायल छात्र के साथ राहुल गांधी का बडा बयान

Rahul Gandhi I Dharmendra Pradhan I Cockroach Janta Party I Cjp I Cjp Protest I Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I









