पॉलिटॉक्स न्यूज. आज ईद का पावन त्योहार है. पूरा देश ईद की मुबारकबाद एक दूसरे को दे रहा है लेकिन सोशल डिस्टेन्सिंग के जरिए. हालांकि कोरोना महामारी ने ईद के जश्न को थोड़ा फीका किया है लेकिन इस बार की ईद गले मिलने की नहीं बल्कि दिल मिलने की ईद है. ऐसे में बॉलीवुड हस्तियों और अन्य सुपर स्टार्स ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की मुबारकबाद दी. आइए जानते हैं आपने पसंदीदा फिल्मी जगत की हस्तियों ने कैसे ईद की मुबारकबाद शेयर की...
यह भी पढ़ें: ‘रिश्ता वेंटिलेटर पर जाने से बचाएं, कड़वाहट को करें क्वारनटीन’
बात करें सदी के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ईद मुबारक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में उन्हें सफेद कुर्ते और मैचिंग शॉल में देखा जा सकता है. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है.
https://www.instagram.com/p/CAjyWQvBD0m/?utm_source=ig_web_copy_link
अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ईद मुबारक मेरे भाइयों और बहनों.' उन्होंने आगे लिखा कि 'रमज़ान के इस पूरे पवित्र महीने के लिए हमारे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद. ईद मुबारक हो.'
https://www.instagram.com/p/CAl_jBTlP6Z/?utm_source=ig_web_copy_link
आमिर खान ने भी ट्वीटर के जरिए अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है.
https://twitter.com/aamir_khan/status/1264840587682947072?s=20
अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी ईद को पावन मौके पर सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है.
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1264393088526508032?s=20
सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रत्नानी ने अपने कैलेंडर फोटोशूट के दौरान क्लिक की गई सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की एक पुरानी तस्वीर साझा करके ईद पर सभी की खुशियों की कामना की है.
https://www.instagram.com/p/CAlE84hAAOL/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने एक इंद्रधनुष के साथ सुरम्य पहाड़ियों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ईद की शुभकामनाएं दी हैं.
https://twitter.com/shekharkapur/status/1264354214177681409?s=20
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को ईद की आनंदमय शुभकामनाएं दी हैं.
https://twitter.com/mallikasherawat/status/1264429467864371200?s=20