चन्नी के कारण ही हमें भी राजस्थान में कम करने पड़े पेट्रोल-डीजल के दाम- प्रचार के दौरान बोले गहलोत

पंजाब के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री गहलोत ने लुधियाना सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार डावर के पक्ष में चुनावी रैली को किया सम्बोधित, चंडीगढ़ में की प्रेस कांफ्रेंस, चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की

पंजाब के चुनावी रण में उतरे सीएम गहलोत
पंजाब के चुनावी रण में उतरे सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. विधानसभा के बजट सत्र के बीच आए एक सप्ताह के अवकाश के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पहली बार चुनावों में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए पंजाब पहुंचे. इस दौरान सीएम गहलोत ने लुधियाना सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार डावर के पक्ष में चुनावी रैली को सम्बोधित किया और उनके लिए प्रचार करते दिखाई दिए. इस दौरान सीएम गहलोत के साथ मंत्री भजन लाल जाटव और एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी साथ रहे. यहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी और मोदी सरकार और जमकर निशाना साधा. इसके बाद सीएम गहलोत देर शाम वापस जयपुर लौट आए.

मुख्यमंत्री चन्नी के कारण राजस्थान में भी हमें करने पड़े पेट्रोल के दाम कम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को राजस्थान में हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का कारण बताया. सीएम गहलोत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री रहते जब चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल के दाम कम किए, उस समय राजस्थान में देश का सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा था और जब चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल के दाम कम किए तो हमें भी लगा कि जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों से राहत देनी चाहिए. वहीं, संत रविदास जयंती के चलते पंजाब के चुनाव को 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को करवाए जाने के लिए भी उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी की मेहनत को ही जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़े: REET मामले में चाहे को भी व्यक्ति दोषी हो बख्शा नहीं जाए, चुनावों में बनेगी कांग्रेस की सरकार- पायलट

आपको बता दें, चूंकि 9 फरवरी से राजस्थान में बजट सत्र शुरू हो चुका है, जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी राज्यों में प्रचार करने नहीं पहुंच सके थे. वहीं, अब जैसे ही विधानसभा में 1 सप्ताह का अवकाश आया, वैसे ही मुख्यमंत्री गहलोत ने भी चुनावी राज्य पंजाब का रुख कर लिया. पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरानं सीएम गहलोत ने चरणजीत सिंह चन्नी को फिर से पंजाब का मुख्यमंत्री बनवाने के लिए जनता से अपील की.

Leave a Reply