नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बेनीवाल ने दी प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मोदी सरकार पर कसा तंज, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को सौंप दिया है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहना चाहता हूं कि वो शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि सरकार ने शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र को स्वीकार करने की अनुशंसा कर दी है, शिक्षा मंत्री में यदि थोड़ी भी नैतिकता होती, तो वे आंदोलन के आरंभ में ही त्यागपत्र दे देते, इससे जंतर -मंतर से लेकर संसद भवन तक सैकड़ों युवा घायल होने और उनकी हठधर्मिता का शिकार होने से बच जाते, नीट से जुड़े प्रकरण की जांच जब केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई, तभी उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए था, ताकि जांच की निष्पक्षता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे, बेनीवाल ने आगे कहा- यह मेहनतकश युवाओं की बड़ी जीत है, हमने शुरू से ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त की पुरजोर मांग की थी, प्रधानमंत्री जी, आप वीडियो अपडेट के माध्यम से युवाओं के हितों की बात कर रहे थे, आपको संदेश ही देना था तो शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त करते, आखिरकार देश की युवा एकता ने सरकार को एक बार फिर झुकने पर मजबूर कर दिया है
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत', सांसद बेनीवाल बोले- सरकार आखिरकार झुक गई

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बेनीवाल का तंज, बोले- पहले देते इस्तीफा तो नहीं घायल होते युवा








