Rajasthan Politics: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है. भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने हाल ही में अपराधियों को प्रदेश छोड़ने की खुली चुनौती दी थी और पुलिस के हाथ खुले छोड़ने की बात कही थी, लेकिन फिर भी अगस्त माह के 28 दिनों में प्रदेश में 64 मर्डर और 118 मासूम बालिकाओं-महिलाओं के साथ रेप की घटनायें हो जाती है.
https://www.youtube.com/watch?v=yfNAk9aNd6o
अलका गुर्जर ने कहा कि यह आंकड़े झूठ नहीं बोलते है, आप इन आंकड़ों को झुठलाने की कोशिश कर रहे हो और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम आपकी सरकार कर रही है. राजस्थान में अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे है और अपराध का ग्राफ़ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. इन्ही के सरकार के एक मंत्री सदन में कहते है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है.
यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत ने ज्यूडिशियरी पर फिर से लगाया सवालिया निशान! जांच एजेंसियों को बताया खस्ता हाल
अलका गुर्जर ने कहा कि आज राजस्थान की स्थिति ऐसी है कि महिलायें कहीं भी सुरक्षित नहीं है. अचंभे की बात तो ये है कि एंबुलेंस और पुलिस थाने में भी रेप जैसी घटनायें हो जाती है और इस सरकार के मुख्यमंत्री कहते है कि अब हम हर घर के आगे सिपाही तो नहीं लगा सकते है. शर्म आती है ऐसे मुख्यमंत्री पर जो महिलाओं को सुरक्षा देने के स्थान पर इस तरह के ग़ैर जिम्मेदारीपूर्ण बयान देते है.
अलका गुर्जर ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री गहलोत को अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षा देने का कार्य करना चाहिए जिससे महिला अत्याचारों पर लगाम लग सके और महिलायें अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके. इस बात से सभी भिज्ञ है कि इन्ही की सरकार की विधायक दिव्या मदेरणा इस सरकार के राज में ख़ुद को असुरक्षित महसूस करती है.