यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, प्रियंका ने की घोषणा, कहा- सपा-बसपा नहीं कांग्रेस लड़ रही लड़ाई

हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए, क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? नहीं, लेकिन कांग्रेस वहां खड़ी रही- प्रियंका गांधी

2021 11image 18 34 514582435priyankga ll
2021 11image 18 34 514582435priyankga ll

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ अपना गठबंधन नहीं करेगी. यूपी में लगभग खत्म सी हो चुकी कांग्रेस पार्टी को दुबारा संजीवनी देने में जुटी कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस बार पार्टी के अकेले लड़ने की घोषणा रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत के मौके पर कही. प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है. मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे.’ गंगा किनारे दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह महाविद्यालय में आयोजित लक्ष्य 2022 पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में वेस्ट यूपी के 14 जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की प्रतिज्ञा कराने बुलंदशहर पहुंची थीं प्रियंका गांधी.

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘आजादी के लिए गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल ओर बाबा साहेब ने कुर्बानी दी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पता। आज कुछ लोगों के पास ही आजादी है. प्रियंका ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हु कहा कि, ‘पीड़ित परिवार को इतनी आजादी नहीं मिली कि वह अंतिम संस्कार तक कर सकें. करो या मरो नारा के अब दोबारा साकार करने का समय आ गया है.’ प्रियंका गांधी ने महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि 70 साल में पेट्रोल का दाम 70 रुपये हुआ. पिछले सात साल में 100 रुपये हो गया तो वहीं गैस डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन आपकी लड़ाई सपा और बसपा नहीं सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है.

यह भी पढ़ें: योगी के दांव में फंसी सपा को लगने लगा मुलायम से खतरा! संस्थापक को बिसराने की रणनीति फाइनल!

इस तरह विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में न सपा लड़ रही है और ना ही बसपा, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए. उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? नहीं, लेकिन कांग्रेस वहां खड़ी रही.

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा योगी राज में महिलाओं और गरीबों पर जुल्म बढ़े हैं. प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर की जनता से भी कई वादे किए. गोरखपुर की प्रतिज्ञा वादा दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अफीम का गरारा कर आजादी को भीख बताया कंगना ने, वापस लिए जाएं सभी राष्ट्रीय पुरस्कार- सामना

आपको बता दें, प्रियंका गांधी से पहले अखिलेश यादव भी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन न करने की घोषणा कर चुके हैं. पिछले दिनों के मीडिया कार्यक्रम में बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था, ‘हमारा बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन करने का अनुभव काफी कड़वा रहा है. इसलिए अब हम छोटी पार्टियों को एक साथ लाने की उम्मीद कर रहे हैं न कि बड़ी पार्टियों को.’

Leave a Reply